“कटनी में अग्निशमन प्रबंधन कार्यशाला सफलतापूर्वक संपन्न” महापौर, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में दिया गया सुरक्षा का संदेश

कटनी – नगर निगम ऑडिटोरियम में बुधवार को अग्निशमन सुरक्षा एवं प्रबंधन विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी, निगमाध्यक्ष मनीष पाठक, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनीता मेहरा, कलेक्टर दिलीप कुमार यादव, पुलिस अधीक्षक अभिनव विश्वकर्मा सहित जनप्रतिनिधि, उद्योगपति और नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए।

कार्यशाला का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन से किया गया। निगमायुक्त नीलेश दुबे ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि “सुरक्षा का इंतज़ाम ही सुरक्षा की सबसे बड़ी तैयारी है।”

महापौर – कार्यशाला सभी के लिए महत्वपूर्ण

महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने कहा कि अग्निशमन सुरक्षा नगर के हर वर्ग के लिए आवश्यक है। उन्होंने व्यवसायियों और संस्थानों से अग्निशमन उपकरण लगाने और उनकी समय-समय पर जांच करने की अपील की।

कलेक्टर – बिल्डिंग परमिशन और सेफ्टी जरूरी

कलेक्टर दिलीप कुमार यादव ने कहा कि आगजनी की घटना किसी एक को नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र को प्रभावित करती है। उन्होंने बिल्डिंग परमिशन, इलेक्ट्रिक एवं फायर सेफ्टी, आपातकालीन निकास और उपकरणों की वैधता की जांच को अनिवार्य बताया।

विशेषज्ञों का मार्गदर्शन

भोपाल से आए विषय विशेषज्ञ आर.के. पाण्डेय और जे.पी. शर्मा ने आग लगने के कारण, नेशनल बिल्डिंग कोड, ऑनलाइन बिल्डिंग परमिशन, फायर एनओसी और बचाव उपकरणों की विस्तृत जानकारी दी।

व्यवसायियों की शंकाओं का समाधान

कार्यशाला में उद्योगपतियों की शंकाओं का निराकरण किया गया।

अनिल नवानी को आपातकालीन संपर्क नंबर और फायर एनओसी प्रावधानों की जानकारी दी गई।

पवन बजाज की कम्युनिटी बेस पानी व्यवस्था संबंधी समस्या पर चर्चा हुई।

संजय अग्रवाल को लाइसेंस प्रक्रिया और दस्तावेजों की जानकारी दी गई।

आधुनिक उपकरणों का अवलोकन

महापौर, कलेक्टर और अधिकारियों ने फायर सूट, फोम ट्रॉली, एक्सटिंग्विशर, स्ट्रेचर, सीढ़ी और प्राथमिक चिकित्सा बॉक्स जैसे आधुनिक उपकरणों का निरीक्षण किया।

कार्यशाला में भारी उपस्थिति

कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ शिशिर गेमावत, एएसपी डॉ. संतोष डेहरिया, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक टंडन, विभिन्न एमआईसी सदस्य, उद्योगपति, सामाजिक प्रतिनिधि और नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के समापन पर निगमायुक्त नीलेश दुबे ने आभार व्यक्त किया।

 

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“22 हज़ार से अधिक नीट परीक्षार्थियों के लिए रेल प्रशासन द्वारा पांच स्टेशनों पर विशेष हेल्प सुविधा… परीक्षार्थियों की सहायता में आर पी एफ, रेलवे स्टाफ, स्काउट्स एवं सेंट जॉन सदस्य पूरी मुस्तैदी से करेंगे सहयोग” ” 

SANSKRITIIAS , IAS COACHING