“चलती ट्रेन से गायब हुई कटनी की अर्चना तिवारी 12 दिनों तक परिजनों और पुलिस में भूचाल” 32 थानों की पुलिस की सर्चिंग आखिरकार नेपाल बॉर्डर से बरामद हुई लापता अर्चना तिवारी, भोपाल लाएगी पुलिस

कटनी जिले की लापता युवती अर्चना तिवारी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। दरअसल, कई दिनों से गायब अर्चना को पुलिस ने आखिरकार नेपाल बॉर्डर लखीमपुर से सकुशल बरामद कर लिया है। यह बरामदगी GRP भोपाल की विशेष टीम ने की है। नेपाल बॉर्डर से बरामदगी के बाद पूरे मामले ने और गंभीर मोड़ ले लिया है क्योंकि यह केवल गुमशुदगी का मामला नहीं रहा, बल्कि अब इसमें राज्य और अंतर्राज्यीय स्तर पर भी जांच की संभावनाएं गहराने लगी हैं।

पुलिस की कार्रवाई

सूत्रों के मुताबिक, अर्चना तिवारी की लोकेशन का इनपुट मिलते ही GRP की टीम सक्रिय हुई और गुप्त रणनीति के तहत नेपाल बॉर्डर तक पहुंची। वहां से अर्चना को सुरक्षित कब्जे में लिया गया। अब टीम अर्चना को 20 अगस्त को भोपाल लेकर आएगी, जहां औपचारिक पूछताछ और बयान दर्ज किए जाएंगे।

परिवार की प्रतिक्रिया

अर्चना के मुंह बोले भाई अंशु मिश्रा ने दावा किया है कि अर्चना ने अपनी मां सुनीता तिवारी से फोन पर बातचीत की है और उसने खुद को सुरक्षित बताया है।

वहीं, अर्चना के चाचा राजू तिवारी ने कहा कि “अब से तीन से चार दिनों के भीतर पूरे मामले में बड़ा निर्णय सामने आ सकता है।”

नेपाल बॉर्डर से बरामदगी क्यों अहम?

अर्चना की बरामदगी नेपाल बॉर्डर से होना कई सवाल खड़े कर रहा है
क्या उसे योजनाबद्ध तरीके से नेपाल ले जाया जा रहा था?

क्या इसके पीछे किसी संगठित गिरोह या नेटवर्क का हाथ हो सकता है?

या फिर यह केवल एक व्यक्तिगत स्तर पर हुआ घटनाक्रम है?

आगे की कार्रवाई

अब पुलिस की पूरी जांच इस पर केंद्रित होगी कि अर्चना नेपाल बॉर्डर तक कैसे पहुंची, कौन लोग उसके संपर्क में थे और उसके लापता होने की असली वजह क्या थी।

फिलहाल कटनी और भोपाल पुलिस की टीम सतर्क है और 20 अगस्त को अर्चना के भोपाल आने के बाद ही पूरे रहस्य से पर्दा उठने की उम्मीद बताई जा रही है।

वही काटने की बेटी अर्चना तिवारी की जानकारी मिलने से परिजनों ने राहत की सांस ली है।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING