“स्लीमनाबाद में प्रशासनिक निरीक्षण और विकास का डबल एक्शन” कलेक्टर दिलीप कुमार यादव ने तहसील कार्यालय और ₹9.86 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन कॉलेज भवन का किया औचक निरीक्षण

न्यूज़ वॉइस ऑफ़ इंडिया 

कटनी, स्लीमनाबाद जिला कलेक्टर दिलीप कुमार यादव ने गुरुवार को स्लीमनाबाद पहुंचकर दो प्रमुख स्थलों  तहसील कार्यालय और निर्माणाधीन कॉलेज भवन का औचक निरीक्षण किया।

इस निरीक्षण में उनके साथ जिला पंचायत सीईओ शिशिर गेमावत और एसडीएम बहोरीबंद राकेश कुमार चौरसिया भी मौजूद रहे।

राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण पर ज़ोर

तहसील कार्यालय निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री यादव ने तहसीलदार श्रीमती सारिका रावत को राजस्व प्रकरणों, विशेषकर नामांतरण, बंटवारा और सीमांकन जैसे मामलों के शीघ्र निपटारे के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि: 6 माह से 1 वर्ष पुराने तीन राजस्व प्रकरण 1 से 2 वर्ष पुराने दो भूमि आवंटन प्रकरण बेदखली और धारा 250 के मामले इन सभी को शीघ्र निराकृत किया जाए।

उन्होंने निर्देशित किया कि सभी प्रकरणों को RCMS पोर्टल पर पंजीबद्ध किया जाए, पेशी तिथियां ऑनलाइन अपडेट हों और अनुपस्थित मामलों की ऑनलाइन प्रविष्टि भी सुनिश्चित की जाए।

धरवारा सर्किल पर विशेष निर्देश

धरवारा सर्किल में लंबित 12 प्रकरणों का जल्द निपटारा करते हुए, सभी आदेशित मामलों में पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए गए।

कॉलेज भवन निर्माण में गुणवत्ता और समय-सीमा पर फोकस

कलेक्टर ने स्लीमनाबाद में ₹9.86 करोड़ की लागत से बन रहे सर्वसुविधायुक्त कॉलेज भवन का भी निरीक्षण किया।

उन्होंने कार्यपालन यंत्री एम.के. पोनीकर को गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण हो।

नवीन भवन की प्रमुख सुविधाएं

ग्राउंड फ्लोर: 8 लेक्चर हॉल, 3 एचओडी रूम, प्रिंसिपल एवं वाइस प्रिंसिपल कक्ष,मल्टीपर्पज हॉल, कॉन्फ्रेंस हॉल, स्टाफ रूम, स्टोर रूम, लाइब्रेरी

प्रथम तल: प्रयोगशाला, कंप्यूटर लैब,फैकल्टी रूम, पैंट्री कुल क्षेत्रफल: 11,957 वर्गमीटर
निर्माण क्षेत्र: ग्राउंड फ्लोर – 1,757 वर्गमीटर, प्रथम तल – 1,729.6 वर्गमीटर

Leave a Comment