
कटनी। दिनांक 13 जून 2025 को जनपद पंचायत कटनी में सरपंच संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिलेभर के सभी सरपंचों ने सक्रिय भागीदारी की। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से जुहला ग्राम पंचायत के सरपंच मोहित पाठक को सरपंच संघ का अध्यक्ष चुना गया।
इसके अतिरिक्त संघ की नई कार्यकारिणी के लिए निम्न पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चयन किया गया:
उपाध्यक्ष: हिमांशु त्रिपाठी, संतोष निषाद, संजीव पटेल
महामंत्री: सुमित गुप्ता, अनुपम राठिया, श्रीमती भारती, सूरज सिंह, श्रीमती सोमवती, हेतराम पटेल
मंत्री: श्रीमती रामकली चौधरी, अख्तर रजा, श्रीमती लक्ष्मी, तेजभान सिंह, श्रीमती प्रणिता, अनोज पटेल, नरेश पाल
सचिव: श्रीमती कल्पना विजय सिंह, अनुरुद्ध पाण्डेय
कार्यकारिणी सदस्य: ईश्वरदीन दाहिया, रतन लाल, श्रीमती अर्चना अनुज पटेल संयोजक: समुंदर सिंह
बैठक में जनपद स्तरीय विकास कार्यों की समग्र समीक्षा, पंचायतों के समक्ष आने वाली चुनौतियाँ और उनके समाधान पर विस्तृत चर्चा की गई। नवगठित कार्यकारिणी से जनअपेक्षाओं के अनुरूप सकारात्मक परिवर्तन की आशा जताई गई है।







