नरवाई जलाने पर बरही थाने में दर्ज हुई जिले की छठवीं एफआईआर

कटनी। फसल कटाई के बाद खेतों में बचे हुए डंठलों—यानी नरवाई—को जलाना अब किसानों के लिए परेशानी का सबब बन सकता है। जिला प्रशासन की सख्ती के चलते जिले में अब तक कुल 6 एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं, जिनमें ताज़ा मामला बरही थाना क्षेत्र से सामने आया है। इस मामले में ग्राम सिजहरा निवासी शेख कासिम के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 223 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

कलेक्टर के आदेश की अवहेलना

सिजहरा के कोटवार भगवत प्रसाद दहायत द्वारा प्रस्तुत पंचनामा व पटवारी हल्का नंबर 62 की रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की गई। आरोपी ने खसरा नंबर 1008 की भूमि पर नरवाई जलाकर कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी दिलीप कुमार यादव के प्रतिबंधात्मक आदेश का उल्लंघन किया।

समय रहते फायर ब्रिगेड ने संभाला मोर्चा

ग्राम सिजहरा में आग फैलने की आशंका को भांपते हुए एसडीएम विजयराघवगढ़ महेश मंडलोई व नायब तहसीलदार पी. के. वर्मा ने तत्परता दिखाई और फायर ब्रिगेड को मौके पर रवाना कर दिया। जिससे समय रहते आग पर काबू पाया गया और एक बड़ी अनहोनी को टाल दिया गया।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“स्वतंत्रता दिवस पर महापौर श्रीमती सूरी निगम कार्यालय में और निगमाध्यक्ष मनीष पाठक नवीन जल शोधन संयंत्र अमकुही में करेंगे ध्वजारोहण, एमआईसी सदस्य एवं पार्षदगण विद्यालयों, सार्वजनिक भवनों एवं प्रमुख स्थलों पर फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज”