बरही के बैकोना में एक बीस वर्षीय आदिवासी युवक का फांसी के फंदे पर घर मे लटका मिला शव क्षेत्र में हड़कंप… मर्ग पंचनामा तैयार कर जांच में जुटी बरही पुलिस

कटनी जिला के बरही थाना क्षेत्र से एक 20 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली मिली जानकारी के मुताबिक बरही थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम झिरिया के बैकोना टोला का रहने वाला उमेश आदिवासी पिता सुखनंदी आदिवासी उम्र 20 वर्ष बताया जा रहा है घटना दोपहर 2 बजे के आस कि बताई जा रही है जिसकी सूचना ग्राम कोटवार द्वारा शाम 6 बजे के आस पास थाना बरही पुलिस को दी गई। सूचना के एक घण्टे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। बता दे कि मृतक युवक की मौके की एक फोटो सामने आई है। जिसमे म्रतक युवक का घुटना जमीन पर रखा हुआ है। जिससे घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है।

बहरहाल थाना बरही पुलिस ने जांच उपरांत मर्ग कायमी कर मृतक युवक के शव को पोस्टमार्टम हेतु बरही स्वास्थ्य केंद भेजा है। वही इस सम्बंध में बरही थाना प्रभारी शैलेंद्र यादव ने बताया कि मौके पर पुलिस जांच उपरांत स्थिति संदिग्ध प्रतीत हो रही है। जिसकी पुलिस जांच कर रही है। सारी स्थिति पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सामने आएगी।

बरही से नीरज तिवारी की रिपोर्ट

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“सरकारी मेडिकल कॉलेज की मांग तेज, प्रदर्शनकारियों ने फूंके जनप्रतिनिधियों के पुतले, उद्योगपति प्रेम बत्रा ने 20 एकड़ जमीन सरकारी मेडिकल कॉलेज को देने की बात”प्रदर्शन कारियो पर वाटर कैनन का इस्तेमाल

SANSKRITIIAS , IAS COACHING