
कटनी थाना स्लीमनाबाद पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई पानी की टंकी के पास ग्राम देवरी मे कुछ लोग रूपये-पैसो का दाव लगाकर जुआ खेल रहे है। , सूचना पर स्लीमनाबाद थाना निरीक्षक अखिलेश दहिया के मार्गदर्शन में पुलिस टीम गठित करते हुए मुखबीर के बताएं स्थान पर पुलिस ने दबिश दी जहा ग्राम रेशम की नरसरी ग्राम छपरा मे देखा की कुछ लोग जुआ खेल रहे।
थाना स्लीमनाबाद पुलिस द्वारा तत्काल घेराबंदी करते हुए वहा मोजूद ताश पत्तों पर हारजीत का दाव लगा रहे 6 जुआडियों को पकड़ा गया पकड़े गए जुआडियो में 01. रामसजीवन पिता चम्मा लोधी 02 गंगाराम पिता तुलसीराम लोधी उम्र 39 साल 03 अमित पिता बारेलाल चौधरी 04 संदीप पिता शकंर लाल पटेल 05 अमर सिंह पिता ललित कुमार पटेल सभी निवासी देवरी 06 शरद साहू पिता श्री साहू निवासी चरगंवा थाना स्लीमनाबाद को घेराबंदी कर तास पत्तो से हारजीत का दाव लगाकर जुआ खेलते पकडा गया जिनके फड एवं पास 2730 /- रूपये एवं 52 तास पत्ते जप्त करते हुये आरोपियो के विरूद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई ।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक अखलेश दाहिया, उनि काशीराम झारिया ,आर. विशाल शिवहरे , सोने सिंह , अभिषेक सिंह राजावत , रजनीश तेकाम , बृजेश सिंह की सराहनीय भूमिका रही ।






