
कटनी। कुठला थाना क्षेत्र अंतर्गत इंदिरा नगर हाईवे पर ब्रिज के पास सड़क हादसे में ड्राइवर सहित तीन महिला गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें 1033 हाईवे एक्सप्रेस एंबुलेंस से शासकीय जिला अस्पताल लाया गया जहां सभी घायलों का उपचार जारी है।
जिसमें दो महिला जायदा गंभीर बताई जा रही है प्राप्त जानकारी के मुताबिक इनोवा कार में मौजूद ड्राइवर मोहम्मद आरिफ 50 वर्ष, शारदा 58 वर्ष नागा रानी 55 वर्ष प्रवीणा 44 वर्ष इनोवा कार में मोजूद थी जो प्रयागराज महाकुंभ से वापस लोट रहे थे ये सभी हैदराबाद की ओर जा रहे थे
तभी इंदिरा नगर ब्रिज के ऊपर अचानक एक पेट्रोल टैंकर से इनोवा कार की सीधी भिड़ंत हो गई इनोवा कार में मौजूद प्रयागराज महाकुंभ से लौट रहे सभी श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए इस दौरान यातायात पुलिस की सतर्कता से सभी घायलों को शासकीय जिला अस्पताल में इलाज हेतु भर्ती कराया गया है। जहा सभी घायल सुरक्षित बताए जा रहे हैं।








