गणतंत्र दिवस को लेकर कोतवाली पुलिस का सघन जांच अभियान कुंभ मेले को लेकर विशेष सतर्कता, कोतवाली पुलिस ने थाना क्षेत्र में चलाया विशेष सर्चिंग अभियान

 

कटनी गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के अवसर पर कोतवाली पुलिस ने थाना क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, लॉज, होटल और ढाबों की गहन जांच की। इस विशेष अभियान में डॉग स्क्वाड की मदद भी ली गई, जिससे संदिग्ध सामान और खतरों का पता लगाया जा सके।

इस दौरान कोतवाली पुलिस ने रेलवे स्टेशन, लॉज और होटल की सघन तलाशी ली, जिससे किसी भी प्रकार की अवांछित गतिविधियों को रोका जा सके। इसके साथ ही, स्थानीय ढाबों पर भी जांच की गई।

डॉग स्क्वाड टीम द्वारा संदिग्ध वस्तुओं की विशेष रूप से चेकिंग की, ताकि सुरक्षा व्यवस्था और भी सुदृढ़ हो सके। पुलिस ने होटलों में रूकने वाले व्यक्तियों के सभी दस्तावेज एवम पहचान पत्रों की जांच कर सुनिश्चित किया कि कोई भी संदिग्ध तत्व पहचान हो सके। पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के निर्देश पर यह अभियान 26 जनवरी के राष्ट्रीय पर्व को शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के उद्देश्य से किया गया। वही पुलिस प्रशासन द्वारा आम जनता से अपील की गई है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें और सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करें।

थाना प्रभारी कोतवाली निरी. आशीष कुमार शर्मा ने बताया कि यह पूरी कार्यवाही  पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के निर्देशन एवं  अति. पुलिस अधीक्षक  डा. संतोष डेहरिया, नगर पुलिस अधीक्ष

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING