प्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव का सटई हेलीपैड पर किया आत्मीय स्वागत…., मुख्य कार्यक्रम में पहुंचने पर बुंदेली परंपरा से किया गया स्वागत

संवादाता राहुल रैकवार छतरपुर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सटई हेलीपैड पहुंचने पर आत्मीय स्वागत किया गया। गुरुवार को केन बेतवा लिंक परियोजना के तहत किसान सम्मेलन सह जनकल्याण पर्व का आयोजन हुआ। इस दौरान वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार, विधायक बिजावर राजेश शुक्ला, विधायक राजनगर अरविंद पटेरिया, कमिश्नर सागर डॉ. वीरेंद्र सिंह रावत, आईजी प्रमोद वर्मा, कलेक्टर पार्थ जैसवाल, एसपी अगम जैन ने हेलीपैड पर आत्मीय स्वागत किया।

साथ ही हेलीपैड पर आम जनता ने भी इकट्ठा होकर पूरा गर्म जोशी के साथ मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

तदोपरांत मुख्यमंत्री डॉ. यादव का मुख्य कार्यक्रम स्थल पर बुंदेली परंपरा के साथ स्वागत किया गया। जिसमें महिलाओं द्वारा कलश रखे गए और पुष्प वर्षा की गई। साथ ही रमतूला भी बजाया गया।

इसी बीच मुख्यमंत्री डॉ यादव ने खजुराहो सांसद वीडी शर्मा के साथ बुंदेली नृत्य दिवारी का मोरपंख हाथ में लेकर आनंद लिया। साथ ही मलखंभ दिखा रहे खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

इस दौरान विधायक छतरपुर ललिता यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“22 हज़ार से अधिक नीट परीक्षार्थियों के लिए रेल प्रशासन द्वारा पांच स्टेशनों पर विशेष हेल्प सुविधा… परीक्षार्थियों की सहायता में आर पी एफ, रेलवे स्टाफ, स्काउट्स एवं सेंट जॉन सदस्य पूरी मुस्तैदी से करेंगे सहयोग” ” 

“22 हज़ार से अधिक नीट परीक्षार्थियों के लिए रेल प्रशासन द्वारा पांच स्टेशनों पर विशेष हेल्प सुविधा… परीक्षार्थियों की सहायता में आर पी एफ, रेलवे स्टाफ, स्काउट्स एवं सेंट जॉन सदस्य पूरी मुस्तैदी से करेंगे सहयोग” ” 

SANSKRITIIAS , IAS COACHING