जैन मंदिर में दो दिवसीय महा मस्तिका अभिषेक वार्षिक महोत्सव का कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

कटनी शहर के नई बस्ती स्थित बंगला जैन मंदिर की स्थापना स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व.सेठ हुकुमचंद जैन द्वारा 1942 में की थी। एक साल पहले यहां आचार्य श्री विद्यासागर जी के आशीर्वाद से कटनी में विराजमान संघ समता सागर जी, महासागर निष्कम्प सागर एलेक श्री निश्चय सागर के सानिध्य में पंचकल्याणक का कार्यक्रम संपन्न हुआ था जिसमें चंद प्रभु भगवान की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम किया गया था। एक साल पूरा होने पर वार्षिक उत्सव का कार्यक्रम विधिवत ध्वजा रोहण, शांति विधान, संध्या में भव्य महाआरती एवम दूसरे दिन यानी आज दिन रविवार को चंद्र प्रभु भगवान श्री का महा मस्तिका अभिषेक भक्तांबर महा मंडल विधान बाल ब्रम्हचारी नरेश भैया जबलपुर वालों एवम विजय कुमार विश्व के निर्देशन में सम्पन्न किया गया।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING