“भीषण गर्मी में राहत की पहल: प्रियदर्शनी बस स्टैंड पर शुरू हुआ निःशुल्क शीतल प्याऊ केंद्र” 

कटनी में पड़ रही भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान के बीच आमजन को राहत पहुंचाने के लिए एक सराहनीय पहल की गई है। जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत बारडोली वेलफेयर सोसायटी ने प्रियदर्शनी बस स्टैंड पर निःशुल्क शीतल प्याऊ केंद्र की शुरुआत की है, जहां राहगीरों और यात्रियों को ठंडा पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है।

चिलचिलाती धूप और लगभग 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहे तापमान के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर बस स्टैंड और सार्वजनिक स्थानों पर सफर करने वाले यात्रियों को पीने के पानी के लिए भटकना पड़ता है। ऐसे में बारडोली वेलफेयर सोसायटी द्वारा शुरू किया गया यह शीतल प्याऊ केंद्र लोगों के लिए बड़ी राहत बनकर सामने आया है।

प्रियदर्शनी बस स्टैंड में स्थापित इस प्याऊ केंद्र पर मटकों में ठंडा और स्वच्छ पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। संस्था के सदस्यों ने राहगीरों, यात्रियों और आम नागरिकों को पानी पिलाकर इस सेवा कार्य का शुभारंभ किया। संस्था का उद्देश्य गर्मी के मौसम में लोगों की प्यास बुझाने के साथ-साथ सामाजिक सेवा के प्रति जागरूकता बढ़ाना भी है।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING