माधवनगर पुलिस की जुवाड़ियो पर कार्यवाही जुआ खेलते हुए 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार… जुआवाडियो के पास से 1600 रुपए नगद एवं ताश के पत्ते किए बरामद

कटनी थाना माधव नगर पुलिस टीम ने जुआ खेलते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनके पास से ₹1600 नगद और ताश के पत्ते बरामद किए गए बता दे कि थाना माधवनगर पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर जुए के खिलाफ अभियान चलाते हुए, 7 आरोपियों को हार जीत का दाव लगाते धर-दबोचा है यह पूरी कार्यवाही थाना प्रभारी अनूप सिंह ठाकुर के नेतृत्व में की गई। जिसमे दो जगह पर जुवाडियो पर कारवाही की है।

बहरहाल मुखबिर की सूचना पर, रामलीला मैदान खैबर लाइन पर पुलिस टीम ने घेराबंदी करते हुए जुआ खेलते 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिसमे मनीष उर्फ कल्लू मेहरा (30 वर्ष) निवासी संजय नगर ,बाबू बाड़वानी (23 वर्ष) निवासी हास्पिटल लाइन ,अमन चंदनानी (24 वर्ष) निवासी खैबर लाइन ,दिनेश माधवानी (33 वर्ष) निवासी हास्पिटल लाइन को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से मौके से ₹900 नगद एवं 52 ताश पत्ते जब्त किए गए। इन आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट की धारा 13 और बी.एन.एस.एस. की धारा 35(3) के तहत मामला दर्ज किया गया।

दूसरी कार्यवाही

दूसरी सूचना के आधार पर, बंगला लाइन स्थित रंगमंच पर पुलिस टीम ने छापा मारते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया जिसमे पुलिस ने
राजकिरण उर्फ बबुआ वंशकार (33 वर्ष) निवासी बंगला लाइन ,आर्यन धारक (19 वर्ष) निवासी बंगला लाइन को यहां से ₹700 नगद एवं 52 ताश पत्ते बरामद हुए गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ भी जुआ एक्ट की धारा 13 और बी.एन.एस.एस. की धारा 35(3) के तहत कार्रवाई की गई।

इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी अनूप सिंह ठाकुर, प्रधान आरक्षक सोमनाथ शर्मा, आरक्षक अनूप सिंह, लोकेंद्र सिंह, पंकज सिंह, न.र.स. गणेश नामदेव, और कमलेश बैरागी का विशेष योगदान रहा।

दोनों मामलों में जप्तशुदा सामग्री थाने में जमा कर ली गई है, और आरोपियों के खिलाफ आगे की जांच जारी है।

 

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]
SANSKRITIIAS , IAS COACHING