नव दुर्गा एवम बर्शी महोत्सव हेतु सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने पुलिस का लगातार भ्रमण…

कटनी।माधव नगर थाना निरीक्षक अनूप सिंह ठाकुर अपने दल-बल महिला उप निरीक्षक प्रतिक्षा सिंह, प्रधान आरक्षक सोमनाथ शर्मा, कमलेश बैरागी, आरक्षक भानू प्रकाश पांडेय, आरक्षक चालाक ओम शिव तिवारी के साथ थाना क्षेत्र का निरीक्षण किया। 3 सितंबर को दुर्गा महोत्सव एवम आगामी बर्शी महोत्सव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने हेतु थाना माधवनगर पुलिस द्वारा सुरक्षा प्रबंधों को और सख्त बनाने लगातार रात्रि पेट्रोलिंग को बढ़ाया गया है। साथ ही थाना निरीक्षक अनूप सिंह ठाकुर ने अपने पुलिस बल के साथ गरबा पंडालों, कटाए घाट, औद्योगिक क्षेत्र और बाजारों का सघन दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायज़ा लिया। अपने निरीक्षण के दौरान आयोजकों और स्थानीय लोगों से संवाद स्थापित कर समझाइश देते हुए मोजूद गतिविधियां को परखा , ताकि सुरक्षा में किसी प्रकार की चूक ना हो।

महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता

गरबा पंडालों में विशेष सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। थाना प्रभारी ने पंडालों का निरीक्षण कर यह सुनिश्चित किया कि सुरक्षा व्यवस्थाएं सुचारू रूप से चल रही हैं। आयोजकों से मुलाकात कर संभावित सुरक्षा चिंताओं पर चर्चा की गई, और अनावश्यक भीड़ को हटाया गया।

त्योहारों के मद्दे नजर भ्रमण एवं गश्त
कटाई घाट, औद्योगिक क्षेत्र और बाजार में पुलिस ने पैदल गश्त बढ़ा दी है। संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष नजर रखी जा रही है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना की संभावना को टाला जा सके।

अति संवेदनशील स्थानों की निगरानी

पुलिस दल ने संभावित असामाजिक तत्वों के जमावड़े पर कड़ी नजर रखते हुए उनसे संवाद किया और सख्त चेतावनी दी। किसी भी अवांछनीय गतिविधि पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस की सख्त हिदायत

थाना निरीक्षक अनूप सिंह ने इस संबंध में बताया कि सुरक्षा के प्रति ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाई गई है। संदेहास्पद व्यक्तियों पर निगरानी रखते हुए उन्हें चेतावनी दी जा रही है कि किसी भी प्रकार की अनियमितता या अव्यवस्था को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन  ने कहा कि महिलाओं, बच्चों और सभी नागरिकों की सुरक्षा की सर्वोच्च प्राथमिकता है। त्योहारों के दौरान शांति और व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह से सतर्क है। और उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे पुलिस का सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“स्वतंत्रता दिवस पर महापौर श्रीमती सूरी निगम कार्यालय में और निगमाध्यक्ष मनीष पाठक नवीन जल शोधन संयंत्र अमकुही में करेंगे ध्वजारोहण, एमआईसी सदस्य एवं पार्षदगण विद्यालयों, सार्वजनिक भवनों एवं प्रमुख स्थलों पर फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज”