
कटनी थाना प्रभारी माधवनगर अनूप सिंह के मार्गदर्शन में चोरी के प्रकरणों में थाना माधवनगर अंतर्गत ग्राम मझौली टोला में प्रार्थी सुशील उर्फ सिल्लू साहू के घर में दिनांक 14.09.24 को हुई चोरी की घटना एवम दिनांक 15.09.24 को ग्राम इमलिया में जितेन्द्र चौधरी के घर में हुई चोरी की घटना के संबंध में थाना माधवनगर में पंजीबद्ध अपराध क्र0 767/24 तथा अप0क्र0 768/24 धारा 331(4), 305(A) बी0एन0एस0 पंजीबद्ध कर पुलिस ने विवेचना में लिया।
चोरी गया मसरूका तथा आरोपियो की तलाश करते हुये, आरोपी बिट्टू बर्मन निवासी ग्राम मझौली टोला गैतरा को पकड़कर कर सख्ती से पूछताछ करने पर अपने साथी विनोद कोल, अनिल उर्फ अन्नू पासी, अजय वंशकार के साथ मिलकर ग्राम इमलिया एवं ग्राम मझौली टोला में चोरी की घटना घटित करना बताया। आरोपियों के मेमोरेण्डम के अनुसार चोरी किया गया सामान पुलिस ने जप्त किया और आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
थाना माधवनगर पुलिस द्वारा आरोपियों से जप्त समान में एक वीवो कंपनी का एण्ड्रायड मोबाईल,एक सोने का मंगलसूत्र ,दो जोड़ी चांदी की पायल, दो नग चैन वाली चांदी की बिछिया, दो नग चांदी के कंगन,एक नग चांदी का खुसना को जप्त किया गया है।
इस चोरी के प्रकरण में गिरफ्तार आरोपी में
सौम्य उर्फ बिट्टू बर्मन पिता गनेश बर्मन उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम मझौलीटोला गैतरा, थाना माधवनगर ,विनोद कोल पिता कमोदा कोल उम्र 45 वर्ष, निवासी ग्राम मझौलीटोला गैतरा, थाना माधवनगर अनिल उर्फ अन्नू पासी पिता पवन पासी उम्र 21 वर्ष निवासी डेहरू लाईन थाना माधवनगर अजय वंशकार पिता भोला वंशकार उम्र 25 वर्ष निवासी डेहरू लाईन थाना माधवनगर कटनी का होना बताया गया।
सरहनीय कार्य:- पुलिस चौकी झिंझरी प्रभारी उनि0 प्रियंका राजपूत, सउनि0 संतोष सिंह, सउनि0 शशिभूषण सिंह, प्र0आर0 राजेश चौधरी, आर0 अजय कुमार सिंह, आर0 रणविजय सिंह, आर0 जजकुमार, आर0 नीरज दुबे की सराहनीय भूमिका रही।








