“अप्रेजल प्रथा के विरोध में ANM कर्मचारियों का अल्टीमेटम, CMHO को सौंपा ज्ञापन”

कटनी।कटनी में संयुक्त एएनएम एसोसिएशन (संविदा नियमित) कर्मचारी संघ के बैनर तले संविदा एएनएम कर्मचारियों ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) को ज्ञापन सौंपकर वार्षिक अप्रेजल प्रणाली का विरोध जताया। कर्मचारियों ने मांग की है कि हर वर्ष होने वाली अप्रेजल प्रक्रिया को तत्काल समाप्त किया जाए, अन्यथा प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जाएगा।

संयुक्त एएनएम एसोसिएशन (संविदा नियमित) कर्मचारी संघ, भोपाल के निर्देश पर कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि संविदा एएनएम दो वर्षीय प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद पंजीयन एवं व्यापम चयन प्रक्रिया से नियुक्त होती हैं और वर्षों से स्वास्थ्य सेवाओं में अपनी जिम्मेदारियां निभा रही हैं।

कर्मचारियों का कहना है कि हर वर्ष होने वाली अप्रेजल प्रक्रिया उनके लिए असुरक्षा और मानसिक दबाव का कारण बनती है। इसलिए इस व्यवस्था को समाप्त कर कर्मचारियों को स्थायित्व प्रदान किया जाना चाहिए।

ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि यदि शासन द्वारा अप्रेजल संबंधी आदेश वापस नहीं लिया गया और वार्षिक अप्रेजल प्रथा समाप्त नहीं की गई, तो प्रदेशभर की संविदा नियमित एएनएम भोपाल में एकत्रित होकर उग्र धरना-प्रदर्शन करेंगी।

फिलहाल एएनएम कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर सरकार को स्पष्ट संदेश दे दिया है। अब देखना होगा कि शासन कर्मचारियों की मांगों पर क्या फैसला लेता है, या फिर यह विरोध प्रदेशव्यापी आंदोलन का रूप लेता है।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“स्वतंत्रता दिवस पर महापौर श्रीमती सूरी निगम कार्यालय में और निगमाध्यक्ष मनीष पाठक नवीन जल शोधन संयंत्र अमकुही में करेंगे ध्वजारोहण, एमआईसी सदस्य एवं पार्षदगण विद्यालयों, सार्वजनिक भवनों एवं प्रमुख स्थलों पर फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज”