बडखेरा सरपंच सचिव के कार्यों से ग्रामीण परेशान, नहीं दे रहे स्वच्छता पर ध्यान, स्वच्छता का बजट जा कहां रहा सवाल बना हुआ

कटनी।एक तरफ मध्य प्रदेश सरकार पंचायती राज को हाईटेक करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही जिससे ग्रामीण क्षेत्र में सुंदरता में निखार ला सके। जिसके लिए ग्रामीण से लेकर शहरी क्षेत्र में स्वच्छता को लेकर लगातार अभियान भी चलाया जा रहा है। एवं योजनाओं के अनुरूप ग्रामीण क्षेत्रों को शहर की तुलना में लाकर खड़े करने की कवायत लगातार जिला प्रशासन की जारी है और इस बात को लेकर शासन स्तर से लम सम बजट ग्रामीण क्षेत्रों में लगाया भी जा रहा है लेकिन आज भी सचिव और सरपंच की मिली भगत से उस बजट का इस्तेमाल करने में परहेज क्यों किया जा रहा है यह सवाल बना हुआ है। बात करे तो कटनी के ग्राम पंचायत बडखेरा गांव की तो मुख्य सड़क पर ही गंदगी का आलम पसरा हुआ है और यह गंदगी बारिश में रास्ते में पूरे रास्ते में आ जाती है जिससे गांव के लोगो का इस रास्ते से रात में निकलना दुभर हो रहा है। ग्रामीणों का कहना की इसकी शिकायत पंचायत में कई बार की गई लेकिन महीनो से इस गंदगी को रास्ते से अलग नहीं किया जा रहा जिससे बारिश में यह गंभीर बीमारी का कारण बन सकता है। वही बारिश में यहां से निकलने पर जब कीचड़ हो जाता है तो यहां से निकलने वाले ग्रामीण घायल हो रहे है लेकिन सरपंच दुर्गा को इससे कोई सरोकार नहीं है। वही बात करे स्वच्छता की तो इसको लेकर जो बजट ग्रामीण क्षेत्रों को मिलता है। वह कहां खर्च किया जा रहा है। जिसकी वजह से गांव क्षेत्र में गंदगी का आलम पसरा हुआ है।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

₹75 लाख के ऑफर ने पलटी बाजी! कोर्ट ने आरोपी की डिफॉल्ट बेल की निरस्त … कटनी के चर्चित हत्याकांड में बड़ा फैसला, कोर्ट ने आरोपी की डिफॉल्ट बेल की निरस्त, गवाहों को प्रभावित करने और ₹75 लाख के प्रस्ताव को माना गंभीर आधार” 

“भारतीय रेलवे ने मध्य प्रदेश में इटारसी-मदन महल के बीच दैनिक पैसेंजर सेवा शुरू करने की स्वीकृति दी..इटारसी-जबलपुर क्षेत्र के यात्रियों की यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए दैनिक सेवा”