बारिश को देखते हुए सजगता और सतर्कता जरूरी – कलेक्टर कटनी राजस्व अधिकारियों की शनिवार को वर्चुअली आयोजित बैठक में कलेक्टर ने आगामी दो दिनों बारिश की चेतावनी को देखते हुए अलर्ट रहने दिया निर्देश

कटनी। कलेक्टर दिलीप कुमार यादव ने राजस्व महाभियान 2.0 की वर्चुअली समीक्षा के दौरान जिले में हो रही बारिश के मद्देनजर सभी राजस्व अधिकारियों को सजगता और सतर्कता बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर ने वर्चुअली बैठक में कहा कि अभी आगामी दो दिनों तक मौसम विभाग द्वारा जिले में बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। इसलिए सभी अधिकारी चौकस और अलर्ट रहें। किसी भी प्रकार की आपात स्थिति की सूचना जिला बाढ़ नियंत्रण कक्ष को दें ,यह नियंत्रण कक्ष 24 घंटे कार्यरत हैं। कलेक्टर श्री यादव ने अधिकारियों को आगाह किया है कि नदी -नालों और पुल -पुलियों से ऊपर पानी होने की स्थिति में लोगों को इसे पार नहीं करने की समझाइश देवें और बैरीकेटिंग भी करवाए। ताकि किसी भी प्रकार कि अप्रिय घटना और स्थिति से बचा जा सके।

श्री यादव ने राजस्व महाभियान के तहत लंबित राजस्व प्रकरणों के निराकरण कार्य में और तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। विशेष कर समग्र,ई-केवाईसी के कार्य की प्रगति की संबंधित एस डी एम को प्रतिदिन अपने स्तर पर समीक्षा के निर्देश दिए।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING