
कटनी कोतवाली पुलिस को लगातार मिल रही मुखबिर की सूचना पर कोतवाली थाना प्रभारी आशीष शर्मा ने तत्काल एक टीम गठित कर मुखबिर के बताए अनुसार गायत्री नगर अंबेडकर वार्ड में एनकेजे जाने वाले रास्ते पर गायत्री पुलिया के सामने एक महिला पीले रंग का सलवार सूट पहने पीठ मे काले रंग का पिटठू बैग टांगे मिली जो पुलिस को देखकर घबरा गई
पुलिस द्वारा महिला ने पूछताछ में अपना नाम अकबरी बेगम पति स्व. मोहम्मद इम्तियाज खान, निवासी रद्दी चौकी के पास धनीराम होटल के बाजू से थाना गोहलपुर जिला जबलपुर का होना बताया महिला का आचरण संदेहास्पद प्रतित होने के कारण वहां से निकल रहे राहगीर के समक्ष महिला के पास मिले बैग की पुलिस ने तलाशी ली बैग के अंदर तीन पैकेट हरे रंग की पन्नी मे खाकी टेप से लिपटे हुये मिले जिन्हे खोल कर देखने पर अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला। महिला के कब्जे से कुल 6 किलो किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती लगभग 60000रु. का जप्त करते हुए। महिला को गिरफ्तार कर थाने लगाया गया जहां मादक पदार्थ का भौतिक सत्यापन करने पर गंजा हो ना पाया गया। पुलिस ने महिला पर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।







