शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, एवं शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अमानगंज में स्कूल चले हम अभियान भविष्‍य से भेंट’ कार्यक्रम में सम्मिलित हुए क्षेत्रीय विधायक 

अमानगंज- मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार 18 से 20 जून तक ‘स्‍कूल चलें हम’ अभियान का कार्यक्रम जारी किया गया है। अंतिम दिवस 20 जून को ‘भविष्‍य से भेंट’ कार्यक्रम के तहत आवंटित शालाओं में जिले के अधिकारी उपस्थित होकर बच्‍चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्‍साहित करें और एक-एक पीरियड शुरू बच्चों पढाने को कहा गया था।

इस अभियान में जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं नागरिकों को भी आमंत्रित करने को कहा गया था, इसी कड़ी में आज दिनांक को स्कूल चले हम अभियान एवं भविष्य से भेंट कार्यक्रम का आयोजन पीएम शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अमानगंज एवं शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अमानगंज में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक डॉ राजेश वर्मा, एवं मंडल अध्यक्ष डॉ प्रशांत चतुर्वेदी समस्त पार्टी पदाधिकारी पत्रकार गण  एवं समाजसेवियों की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ। अपने उद्बोधन में विधायक श्री वर्मा ने कहा कि छात्र सोच समझकर विषय का चयन करें समय की महत्वता को समझें एवं परीक्षाओं में अच्छे अंक लाकर अपने माता-पिता गुरुजनों का नाम रोशन करें, कार्यक्रम में सभी वरिष्ठ लोगों ने समाजसेवियों ने भी अपने-अपने विचार रखें!

आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से क्षेत्रीय विधायक डॉ राजेश वर्मा एसके शर्मा पूर्व प्राचार्य, भाजपा वरिष्ठ नेता मस्तराम राजपूत, प्रदीप अवस्थी, उदय सिंह राजपूत, लल्लू लाल रावत, मुकेश चौबे, राजदीप गोस्वामी ,थाना प्रभारी महेंद्र सिंह भदोरिया, प्राचार्य मनीष रेज, आशीष खरे, इसी प्रकार शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सभी अतिथियों की उपस्थिति रही और कार्यक्रम का सफल मंच संचालन प्रचार सुरेंद्र द्विवेदी द्वारा किया गया.

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING