
कटनी के झुकेही कैमोर मार्ग पर झुकेही मोड़ के पास एक अज्ञात वाहन ने जोबीकला निवासी को मारी जोरदार टक्कर युवक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक प्रकाश बर्मन जो झुकेही रेक में कार्यरत है। और मजदूर बताया जा रहा है। प्रकाश बर्मन दोपहर का टिफिन लेने के लिए जैसे ही निकला झुकेही मोड़ पर एक अज्ञात वाहन की टक्कर से मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई बात करें तो कटनी जिले में लगातार रोड एक्सीडेंट थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। जिससे अकारण लोग काल के गाल में समा रहे है। ना इन पर प्रशासन का कोई नियंत्रण नजर आ रहा है। और ना ही इन पर कोई लगाम लगती नजर आ रही है। जिस क्षेत्र में यह एक्सीडेंट हुआ उस क्षेत्र में ओवर लोड वाहनों की धमा चौकड़ी लगातार लगी रहती है।
बहरहाल इस क्षेत्र में इंडस्ट्रियल और माइंस मोजूद है। और यहां लगातार बड़े वाहन खनिज पदार्थ लेकर रोजाना निकलते हैं।






