
कटनी के रंगनाथ थाना क्षेत्र क़े रामनिवास सिंह वार्ड मस्जिद क़े पीछे बस्ती मे सोमवार देरशाम करीब आठ बजे के आस पास कुछ युवकों द्वारा एक बुजुर्ग अज्जु बाबा नामक व्यक्ति पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया प्राप्त जानकारी के मुताबिक बदमाशों द्वारा झगड़े के दौरान गोली भी हवा में चलाई जिसका एक वीडियो भी सामने आया है।
वीडियो अब सोसल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक शख्स हवा में फायर करता हुआ दिख रहा है। हालाकि न्यूज वॉइस ऑफ़ इंडिया इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता।
बहरहाल घटना की जानकारी लगते ही रंगनाथ थाना प्रभारी नवीन नामदेव मौके पर पहुंचे और घटना के संबंध में जानकारी ली। वही दूसरी तरफ माधवनगर थाना प्रभारी अनूप सिंह जिला अस्पताल पुलिस टीम के साथ पहुंचे जहा घायल से पूछताछ जारी है। विवाद के बाद क्षेत्र में अब दहशत का माहौल बना हुआ है।
Post Views: 778






