
कटनी। पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती ख्याति मिश्रा के मार्गदर्शन में शुक्रवार की देरशाम थाना प्रभारी कुठला अभिषेक चौबे द्वारा ग्राम पंचायत चाका में स्थानीय लोगों से मिलकर पुलिस जनसंवाद किया गया।
बहरहाल जनसंवाद के दौरान समस्याओं को सुनकर मौके पर निराकरण के हर संभव प्रयास करते हुये नाबालिक बच्चे एवं बच्ची बिना बताएं घर से जाने के सबंध में लेकर महिलाओं से संबंधी अपराध, साइबर संबंधी अपराध, यातायात ग्राम एवं वार्डों में पानी एवं बिजली संबंधित समस्याओं को लेकर आमजन से संवाद करते हुए लोगो को जानकारी दी एवम वरिष्ठ अधिकारी से मिले निर्देशों के पालन में आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
Post Views: 219






