कॉल डिटेल से पकड़ा गया हत्या का आरोपी, पुराने प्रेम प्रसंग से छुटकारा पाने कर दी प्रेमिका की हत्या

कटनी।। कैमोर थाना क्षेत्र अंतर्गत जमुआनी कला में शादी के बाद पुराने प्रेम संबंध से छुटकारा पाने के लिए गांव के ही युवक ने महिला की हत्या कर दी थी। इसका खुलासा महिला की कॉल डिटेल से हुआ। कैमोर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम जमुआनी कला में एक किसान के खेत में 12 अप्रैल को महिला का कंकाल मिला था। महिला का शव करीब 52 दिन पुराना हो चुका था और पूरी तरह सड़ चुका था। थाना प्रभारी अरविंद चौबे ने बताया कि ग्राम जमुआनी कला निवासी लगभग 30 वर्षीय गणेश गुप्ता नामक युवक के संबंध 40 वर्षीय संगीता कोल से थे। गत वर्ष गणेश का विवाह हो गया था। और उसके संगीता के साथ संबंध होने की जानकारी उसकी पत्नी को लग गई थी। पत्नी के सामने अवैध संबंध उजागर होने के बाद से ही गणेश अपनी प्रेमिका संगीता से छुटकारा पाना चाहता था। उसने 19 फरवरी की रात संगीता को मिलने के बहाने खेत की मेड़ पर बुलाया और वहां उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद गणेश ने संगीता की लाश गेहूं के खेत के बीचों बीच फेंक दी। पुलिस ने बताया कि बीते दो-तीन साल से चले आ रहें प्रेम संबंध से छुटकारा पाने के लिए महिला के प्रेमी ने ही उसे रात को मिलने के बहाने बुला कर उसकी हत्या करदी। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]
SANSKRITIIAS , IAS COACHING