
कटनी- आगामी त्यौहार होली एवं लोकसभा चुनाव को देखते हुए कटनी पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन के निर्देश पर अवैध शराब का कारोबार करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई करने निर्देशित किया गया था। इसी तारतमय में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस स्लीमनाबाद अखिलेश गौर के मार्गदर्शन में मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया, दिनांक 4/3/24 को मुखबिर की सूचना पर ग्राम देहरी थाना ढीमरखेड़ा का नारायण सिंह मार्को उसके लड़के राजेश मार्को और नीरज मार्को अपने घर पर अवैध शराब का जखीरा बिक्री हेतु छुपा कर रखे हुए है, मिली सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को इस बात से अवगत कराया गया एवम अधिकारियों के मार्गदर्शन और दिशा निर्देश पर टीम बनाकर रेड कार्रवाई की गई। इस दौरान पुलिस को देखकर नारायण सिंह मार्को मौके से फरार हो गया। राजेश मार्को और नीरज मार्को को पुलिस द्वारा घेराबंदी कर हिरासत में लेकर नारायण सिंह मार्को के घर की तलाशी ली गई, बहरहाल आरोपी के घर में जानवर की सार की छप्पर पर कागज के कार्टूनों में भरी अवैध शराब चारा /पैरा से ढकी हुई मिली जिसे मौके पर मौजूद साक्षियों के समक्ष छत से नीचे उतरवाया गया जिसमे अंग्रेजी शराब गोवा कंपनी की 10 पेटी,12 पेटी देसी मसाला,14 पेटी प्लेन कुल 36 पेटी शराब, कीमती 1लाख 90 हजार, कुल मात्रा 324 लीटर की शराब जप्त की गई।आरोपी राजेश मार्को पिता नारायण मार्को उम्र 22 वर्ष एवं नीरज मार्को पिता नारायण मार्को उम्र 20 वर्ष नि. ग्राम देहरी थाना ढीमरखेड़ा को गिरफ्तार किया गया। आरोपी राजेश कुमार मार्को,नीरज कुमार मार्को तथा नारायण मार्को के विरुद्ध ढीमरखेड़ा पुलिस द्वारा अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया
पुलिस कार्रवाई में विशेष भूमिका
निरीक्षक मोहम्मद शाहिद, सहायक उप निरीक्षक महेश झरिया, सहायक उप निरीक्षक जयचंद उईके, प्रधान आरक्षक संदेश परतेती, आरक्षक अजीत सिंह, आरक्षक पंकज सिंह, महिला आरक्षक दुर्गा शुक्ला का विशेष योगदान रहा






