



मध्य प्रदेश के कटनी शहर में प्रसिद्ध मां जालपा देवी मंदिर में विगत 11 वर्षों से वैदेही शक्ति ग्रुप एवम मां जालपा मंदिर कमेटी के तत्वाधान में मां जालपा को चुनरी भेंट की जा रही है इस वर्ष मां जालपा की 111 मीटर की चुनरी यात्रा गोलबाजार हनुमान मंदिर से निकाली गई माता रानी की विराट चुनरी यात्रा में भारी संख्या में महिला पुरुष और बच्चे शामिल हुए इस यात्रा में मां जालपा की पालकी को हाथो में लिए भक्त आगे बड़ रहे थे तो वही मां जालपा बनी हुई तीन सुंदर बालिका वाहन में आगे आगे चल थी यह सुंदर नजारा अदभुद अकल्पनीय लग रहा था
आगे आगे मां जालपा की एक 111 मीटर की चुनरी हाथो में थामे मां के भक्त आगे बड़ रहे थे। वही मां जालपा की चुनरी यात्रा में मां की चुनरी हाथो में थामे नारी शक्ति आगे चल रही थी उनके साथ शहर के प्रबुद्ध जन और भारी संख्या में बच्चे पुरुष हाथो में चुनरी थामे मां के जयकारो के साथ आगे बड़ रहे थे मां की चुनरी यात्रा जब जालपा मंदिर पहुंची इस दौरान वैदेही सेवा शक्ति ग्रुप नारी शक्तियों द्वारा चुनरी यात्रा का स्वागत फूल मालाओ और रोरी तिलक से किया वैदेही ग्रुप की नारी शक्तियों ने यात्रा में पहुंचे सभी को चना और लड्डू फल आदि का प्रसाद वितरण किया।
इस दोरान वैदेही सेवा शक्ति ग्रुप की संस्थापक श्रीमती निशा तिवारी अध्यक्ष श्रीमती रश्मि सरावगी सचिव श्रीमती शशि प्रभा यादव उपाध्यक्ष श्रीमती नीलू पुरवार श्रीमती गायत्री निगम ज्योति सरावगी अंजली सरावगी शशि साहू, मां जालपा की चुनरी यात्रा में समर्पित थी।
आदिशक्ति मां जालपा की चुनरी यात्रा शहर के प्रमुख स्थल सुभाष चौक झंडा बाजार, शेर चोक,आजाद चोक,चांडक चौक से होते हुए मां जालपा मंदिर पहुंची जहां मां जालपा को 111 मीटर की चुनरी भेंट की।