
कटनी 19 फरवरी जिला दण्डाधिकारी ने दो आदतन अपराधियों के विरूद्ध मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए ग्राम कुठला थाना इन्द्रानगर सरस्वती स्कूल के पास निवासी राहुल चौहान उम्र 20 वर्ष को 6 माह की अवधि के लिए एवं धर्मेन्द्र वंशकार उम्र 23 वर्ष निवासी थाना रंगनाथ नगर कावस जी वार्ड को एक वर्ष की अवधि के लिए 24 घंटे के भीतर कटनी जिले की राजस्व सीमाओं तथा समीपवर्ती जबलपुर, मैहर, दमोह, पन्ना एवं उमरिया की राजस्व सीमाओं से निष्काशित किया है। कलेक्टर अवि प्रसाद ने यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक द्वारा दिए गये प्रतिवेदन के आधार की है। एवम एक अन्य प्रकरण में कलेक्टर अवि प्रसाद ने धर्मेन्द्र वंशकार को एक वर्ष की अवधि के लिए जिला से जिला बदर किया है। दरासल धमेन्द्र वर्ष 2018 से आपराधिक गतिविधियों में संलग्न है। इसके विरूद्ध गंदी गंदी गालियां देकर जान से मारनें की धमकी देने, मारपीट कर चोट पहुंचाने, धारदार हथियार लेकर घूमने, साथियों के साथ मिलकर बलवा जैसी घटना कारित करने, अवैध शराब का क्रय -विक्रय करने जैसे कई गंभीर प्रकरण पंजीबद्ध है।
धर्मेन्द्र की आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने समय समय पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी सुनाचित की गई है लेकिन उसमे कोई सुधार परिलक्षित नहीं होने पर इसके कृत्य को रोकने तथा क्षेत्र की शांति व्यवस्था के मद्देनजर राहुल के विरूद्ध 6 माह की अवधि के लिए जिला बदर की कार्यवाही की गई है। वही राहुल चौहान एवं धर्मेन्द्र वंशकार को न्यायालय में चल रहे मामलों में नियत पेशी पर उपस्थित होने की सशर्त अनुमति दी गई है लेकिन थाना प्रभारी को लिखित में सूचना देनी होगी तथा पेशी होने के तुरंत पश्चात न्यायालय के आदेश का पालन करना होगा।






