“बायपास पर बड़ा सड़क हादसा: यात्रियों से भरी बस और डंफर में जोरदार टक्कर, 50 से ज्यादा यात्री बाल-बाल बचे…पंसौरा ग्राम पंचायत के पास देर रात हुआ हादसा, बस का हिस्सा क्षतिग्रस्त, सभी यात्री सुरक्षित” 

कटनी। कटनी बायपास स्थित पंसौरा ग्राम पंचायत के पास बीती देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां यात्रियों से भरी एक बस और डंफर के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बस का एक हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन गनीमत रही कि कोई भी यात्री की घायल नहीं हुआ और सभी सुरक्षित बच गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बस महाराष्ट्र के पुणे से उत्तर प्रदेश के गोंडा जा रही थी। बस में 50 से अधिक यात्री सवार थे। देर रात कटनी बायपास पर पंसौरा ग्राम पंचायत के पास अचानक बस और डंफर के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा बेहद खतरनाक था और बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि किसी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई। कुछ यात्रियों को मामूली चोटें और खरोंचें आईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल कराया। साथ ही यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने और उनकी आगे की यात्रा की व्यवस्था करने की प्रक्रिया शुरू की गई।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“स्वतंत्रता दिवस पर महापौर श्रीमती सूरी निगम कार्यालय में और निगमाध्यक्ष मनीष पाठक नवीन जल शोधन संयंत्र अमकुही में करेंगे ध्वजारोहण, एमआईसी सदस्य एवं पार्षदगण विद्यालयों, सार्वजनिक भवनों एवं प्रमुख स्थलों पर फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज”