पुलिस अधीक्षक कार्यालय जिला कटनी के थाना विजयराघवगढ़ एवं थाना कैमोर को मिला आई.एस.ओ. एवार्ड

कटनी अभिजीत कुमार रंजन पुलिस अधीक्षक कटनी के द्वारा जिले के पुलिस थानों को थाना की साफ सफाई एवम रिकार्ड का बेहतर संधारित करने हेतु निर्देशित किया गया था जिसके परिपालन में थाना प्रभारी विजयराघवगढ़ एवम थाना प्रभारी  केमोर ने पालन करते हुये थाना परिषर की बेहतर साफ-सफाई, रंग रोगन एवं थाना के रिकार्ड की रख-रखाव व्यवस्थित किया साथ ही थाना क्षेत्र के फरियादियों की मूलभूत सुविधाओं का ध्यान रखते हुये शुद्ध पेय जल, आगंतुकों के बैठने की समुचित व्यवस्था प्रत्येक कक्षों को सुव्यवस्थित किया गया, जिससे किसी भी फरियादी को थाना में आकर अपनी फरियाद सुनाने असुविधा का सामना न करना पड़े। थाना कैमोर के द्वारा  उपरोक्तानुसार व्यवस्थाएं की गईं हैं।

जिसके फलस्वरूप एसपी अभिजीत रंजन कटनी एवं ISO सलाहकर  योगेन्द्र दिवेदी के ने थाना विजयराघवगढ़ एवं थाना कैमोर का भ्रमण कर निरीक्षण किया। दोनों ही थाने आईएसओ के मानको में उत्कृष्ठ पाये गये। एसपी अभिजीत रंजन  कटनी के द्वारा अनूप सिंह निरीक्षक थाना प्रभारी विजयराघवगढ़ एवं सुदेश समन निरीक्षक कार्यवाहक थाना प्रभारी कैमोर एवं उनकी टीम को आई.एस.ओ. एवार्ड व प्रशस्ति पत्रों से पुरूस्कृत किया गया है। इस गरिमामयी कार्यक्रम के दौरान प्रतिभाशाली विद्यार्थियों, पुलिस अधिकारी/कर्मचारी, ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों को प्रशस्ति पत्र प्रदाय किये गये।

कटनी पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन ने अपने संबोधन में पुलिस थाना प्रभारी विजयराघवगढ़ एवं कैमोर को प्रोत्साहित करते हुये बताया कि थाना की साफ-सफाई एवं बेहतर रख रखाव से पुलिस कर्मी के व्यक्तित्व एवं कार्यप्रणाली में सकारात्मक परिवर्तन होने से थाना में आने वाले आगंतुक पीडि़त पक्ष को एक बेहतर वातावरण से तत्परता से उनकी शिकायतों, समस्याओं का निराकरण करने में सहायता मिलेगी।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में  अभिजीत रंजन पुलिस अधीक्षक कटनी,  महेश मण्डलोई एस.डी.एम. विजयराघवगढ़,  के.पी. सिंह एस.डी.ओ. (पी.) विजयराघवगढ़, व्ही.के. मिश्रा तहसीलदार विजयराघवगढ़, योगेन्द्र द्विवेदी आई.एस.ओ. सलाहकार एवं जनप्रतिनिधिगण, पत्रकारगण, विद्यालय में अध्यनरत, छात्राएं, शिक्षकगण उपस्थित रहे।

Leave a Comment

“बायपास पर बड़ा सड़क हादसा: यात्रियों से भरी बस और डंफर में जोरदार टक्कर, 50 से ज्यादा यात्री बाल-बाल बचे…पंसौरा ग्राम पंचायत के पास देर रात हुआ हादसा, बस का हिस्सा क्षतिग्रस्त, सभी यात्री सुरक्षित” 

SANSKRITIIAS , IAS COACHING