जर्जर सड़क ने 30 वर्षीय युवक की ली जान शोक में डूबा पूरा परिवार, नहीं दे रहे रेलवे के अधिकारी जर्जर सड़क पर ध्यान

 

कटनी जीआरपी थाना क्षेत्र एसकेपी कालोनी में रेलवे जल कार्यालय के पास लगभग 30 वर्षीय युवक शुभम चौरसिया मुगाबाई निवासी देररात अपनी मोटर साइकिल से शादी समारोह से मुगाबई के लिए लोट रहा था।

जानकारी के मुताबिक एसकेपी जल कार्यालय के पास अचानक खराब सड़क एवम गड्ढा आ जाने पर मोटर साइकिल का संतुलन बिगड़ गया और मोटर साइकिल से उछलकर युवक दूर जा गिरा घायल युवक के चेहरे में कोई नुकीला पत्थर जा टकराया जिससे मुंगबाई निवासी युवक शिवम चौरसिया के चेहरे में चोट अधिक लगने के कारण रक्त रिसाव अधिक होने पर युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

वहा से गुजर रहे राहगीरों ने स्थानीय पार्षद को इस घटना सूचना दी घटनास्थल पहुंचे स्थानीय पार्षद ने मौके पर 100 हंड्रेड डायल पुलिस को बुलाया एवम उक्त युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरो ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। कटनी जीआरपी पुलिस मर्ग कायम करते हुए पूरे मामले की जांच में जुटी।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]
SANSKRITIIAS , IAS COACHING