
कटनी पुलिस अधीक्षक द्वारा अवैध जुआ वा सटटा पर प्रतिबंध लगाने हेतु जिले के सभी थाना प्रभारियों एवम चौकी प्रभारियों को आदेशित किया गया जिसके पालन में अखिलेश गौर के निर्देशन में थाना प्रभारी ढीमरखेडा के नेतृत्व में अवैध जुआ के खिलाफ कार्यवाही की गई है ।थाना ढीमरखेडा एंव चौकी सिलौड़ी की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर सूचना पर कछारगांव कोसमहार महुआ के पेड के नीचे मुखबिर के बताये स्थान पर पुलिस ने दबिश दी जहा पर रजनीश तिवारी , अतुल तिवारी , विपेन्द्र बागरी , प्रकाश पटेल , एंव पवन मिश्रा को मौके से जुआ खेलते हुए पकड़ा गया एवं कुछ अन्य जुआडी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गये । जुआ खेलते मिलने पर थाना ढीमरखेडा में अपराध कंमाक 12/24 धारा 13 जुआ एक्ट पंजीबद्ध किया गया है, जुआरियों के कब्जे से 4220 नगदी 52 ताश पत्ते एंव 7 मोटर सायकिल जप्त की गई है ।
Post Views: 186






