
कटनी पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन द्वारा बुधवार को पुलिस कार्यालय से समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारियों एवं थाना वा चौकी प्रभारियों की वर्चुअल मीटिंग ली।
जिसमे पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन ने लंबित सीएम हेल्पलाइन का संतुष्टिप्रद निराकरण, थानों का युक्तियुक्तकरण के संबंध में की गई कार्यवाही, और अवैध रेत परिवहन रोकने ,मांस की खुली बिक्री नहीं होने देने, सीमा में लाउडस्पीकर का प्रयोग सुनिश्चित करने के संबंध में अब तक की गई कार्रवाई की समीक्षा की।
साथ ही आवश्यक निर्देश दिए की किसी भी स्थिति में मांस मछली की खुली बिक्री नहीं हो और धार्मिक स्थलों पर ध्वानि विस्तारक यंत्रों का निश्चित सीमा में उपयोग सुनिश्चित हो वर्चुअल मीटिंग में कटनी जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारी चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।
Post Views: 198






