
कटनी।कोतवाली पुलिस ने तीन मोटरसाइकिल चोर को गिरफ्तार किया है कोतवाली प्रभारी आशीष कुमार शर्मा द्वारा वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने टीम गठित कर क्षेत्र में लगातार मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए संदेहियों पर लगातार नजर रखी जा रही थी इस दोरान 14.12.2023 को मुखबिर की सूचना पर एक व्यक्ति को हीरो होण्डा स्पलेण्डर मोटरसाइकिल लिए चाण्डक चौक के पास खड़ा है जो किसी को बेचने की बातचीत कर रहा है।
जिसकी उम्र करीब 24-25 साल ग्रेरंग का जैकेट व नीला लोवर पहना और हल्की दाढ़ी रखा है। सूचना पर चांढक चौक के पास पहुंचकर मुखबिर के बताए अनुशार उक्त व्यक्ति की तलाश पतासाजी करने पर एक व्यक्ति चांडक चौक के नीचे मंदिर के पीछे वाली रोड़ में स्पलेण्डर मो.सा. क्र. एम.पी. 21 एमके 8044 लिए दिखा जो पुलिस को देखते ही गाड़ी चालू करके भागने का प्रयास करने लगा जिसे कोतवाली स्टाफ की मदद से पकड़ा गया उसका नाम पता पूछने पर अपना नाम धनेश पिता रमेश यादव उम्र 25 वर्ष नि. ग्राम पटवारा थाना कुठला का बताया उक्त पकड़े गए युवक से मोटर साइकिल के कागजात मांगने पर मौके पर नही होना व संतोषजनक उत्तर नही दे पाया,पकड़े गए युवक को थाना कोतवाली लाकर पूछताछ की गई युवक ने बताया यह मो.सा 30.11.23 की शाम करीब 06.30 बजे गजानन काम्पलेक्स के सामने से चोरी किया था जिसे किसी को बेचने के लिए लाया था। अन्य चोरियों के संबंध में पूछने पर हीरो होण्डा सीडी डीलक्स क्र एम.पी. 21एम ए 6784 एल. आई.सी के पीछे नई बस्ती कटनी से चोरी करना व खिरहनी ओवर ब्रिज के नीचे खड़ी मो.सा. के बीच में रखना बताया। आरोपी धनेश यादव के कब्जे से दोनों मो.सा. जप्त की गई ।बहरहाल कटनी कोतवाली पुलिस ने 3 वाहन चोरी के अन्य आरोपियों को जानने पहचानने के संबंध में पूछने पर आकाश यादव पिता अनिल यादव उम्र 21 वर्ष तथा पंकज यादव पिता हीरा लाल यादव उम्र 19 वर्ष दोनों निवासी. ग्राम लमतरा थाना कुठला के द्वारा भी वाहन चोरी के अपराधों में संलिप्ता होना बताया। आकाश यादव, पंकज यादव को पुलिस अभिरक्षा में लेकर चोरी गई मो.सायकलों के संबंध में पूछताछ करने पर आकाश यादव के कब्जे से चोरी की 03 मो.सा. तथा पंकज यादव के कब्जे से चोरी की 02 मो.सा. जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से कुल 07 मोटर सायकलें कीमती 05 लाख रू जप्त किया गया है। पकड़े गए अरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस कार्यावाही में विशेष भूमिका में
थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक आशीष कुमार शर्मा, उनि. अरूणपाल सिंह, सउनि. कप्तान सिंह, प्रहलाद पैकरा, प्र.आर. अनुराग सोनकर, सूर्यकांत त्रिपाठी, पुष्पराज सिंह, वीरेन्द्र सिंह, अनिल सेंगर, आर. अजय प्रताप सिंह, उपेन्द्र बहादुर सिंह, अमित सिंह, पलाश दुबे, मंसूर हुसैन, मोहन मण्डलोई, दिनेश चंद, आर. चालक विकास राय की अहम भूमिका रही।
पुलिस अधीक्षक कटनी ने पूरी टीम को नगद पुरूष्कार से पुरूष्कृत करने की घोषणा की है।






