थाना स्लीमनाबाद पुलिस ने भारी मात्रा मे अवैध शराब की तस्करी करते शराब सहित कार की जप्त

कटनी।।चुनावी आचार संहिता के चलते जिले में पुलिस द्वारा लगातार सघन  जांच अभियान चलाया जा रहा है इसी तारतम में पुलिस अधीक्षक कटनी अभिजीत कुमार रंजन के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोज केड़िया एसडीओपी अखिलेश गौर के मार्गदर्शन मे अवेध मादक प्रदार्थ वा शराब तस्करी करने वालो पर कार्यवाही की जा रही है स्लीमनाबाद पुलिस को  मुखबिर से सूचना मिली की ग्राम इमलिया मे बड़ी मात्रा मे अवैध शराब का परिवहन होने वाला है थाना प्रभारी उप निरीक्षक नितिन कमल ने सूचना पर पर तत्काल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुचकर आरोपी उदयराज सिंह पिता स्व. नरेन्द्र सिंह उम्र 28 साल निवासी इमलिया थाना स्लीमनाबाद के कब्जे से एक मारूती कपंनी की ईको कार क्र. एम पी 20 सी एम 5120 मे 09 पेटी देशी प्लेन एवं लाल शराब कुल 81 लीटर कीमती करीब 45,000 रूपये की परिवहन में प्रयुक्त उक्त कार कीमती करीब 4,50,000 की जप्त की कुल मसरूका 4,95,000 जप्त किया गया आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी के विरूद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना लिया गया है।

अवैध शराब पकड़ने मे उल्लेखनीय भूमिका रही

थाना प्रभारी उपनिरी नितिन कमल, सउनि राजेश कोरी ,सउनि बी एम चौधरी , प्र.आर. तेज प्रकाश सिंह,प्र.आर.अंकित दुबे, आर. सोने सिंह ,आर. रजनीश तेकाम , सैनिक जगदीश यादव की सराहनीय भूमिका रही ।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“22 हज़ार से अधिक नीट परीक्षार्थियों के लिए रेल प्रशासन द्वारा पांच स्टेशनों पर विशेष हेल्प सुविधा… परीक्षार्थियों की सहायता में आर पी एफ, रेलवे स्टाफ, स्काउट्स एवं सेंट जॉन सदस्य पूरी मुस्तैदी से करेंगे सहयोग” ” 

SANSKRITIIAS , IAS COACHING