बनारस से चलकर उधना जाने वाली चलती ट्रेन में यात्री की थमी सांसे

 

कटनी।।बनारस से चलकर उधना तक जाने वाली ट्रेन क्र. 20930 उधना एक्सप्रेस ट्रेन की S2 बोगी में सीट नंबर 73 पर शंभूनाथ नामक यात्री निवासी मिर्जापुर उम्र लगभग 65 वर्ष की चलती ट्रेन में सांसे थम गई प्राप्त जानकारी के अनुसार यात्री शंभूनाथ सूरत की यात्रा कर रहे थे मृतक यात्री शंभूनाथ इलाहाबाद स्टेशन से ट्रेन में सवार हुए इस दौरान ट्रेन के कटनी स्टेशन पहुंचने के पहले मैहर के पास हलचल न होने पर यात्रियों की सूचना पर कटनी के प्लेटफार्म नंबर तीन पर उधना एक्सप्रेस को तकरीपन एक घंटे रोका गया उधना एक्सप्रेस ट्रेन लगभग 1 बजकर 30 मिनिट पर कटनी पहुंची बरहाल रेलवे के डॉक्टर द्वारा बॉडी का परीक्षण किया गया तत्पचात रेल पुलिस कटनी को मेमो दिया गया रेल पुलिस जीआरपी द्वारा ट्रेन की बोगी से मृत यात्री के शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्यवाही करने के बाद मर्ग कायम कर शव को जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा वही यात्री के मोबाइल फोन के आधार पर परिजनों को पूरे मामले की सूचना दी गई।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING