डीबीटी कराने गए उपभोक्ता के साथ सेंट्रल बैंक के कर्मचारी ने की अभद्रता, वीडियो वायरल, उपभोक्ता ने की कार्रवाई की मांग थाने में  शिकायत दे की कार्यवाही की मांग

डीबीटी कराने गए उपभोक्ता के साथ सेंट्रल बैंक के कर्मचारी ने की अभद्रता, वीडियो वायरल, उपभोक्ता ने की कार्रवाई की मांग थाने में  शिकायत दे की कार्यवाही की मांग

जिला संवाददाता राम नरेश विश्वकर्मा

पन्ना।।हम आपको बता दे कि पवई विधानसभा के बनौली सेंट्रल बैंक से एक वायरल वीडियो सामने आने के साथ ही बैंक प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगना शुरू हो गये है, आरोप है कि बैंक कर्मचारी द्वारा डीबीटी कराने आए एक उपभोक्ता के साथ हाथ पकड़कर झूमा झटकी व अभद्रता की गई, और जब शख्स इसका वीडियो बनाने लगा तो बैंक कर्मचारी, बैंक के गेट बंद करवाने और धमकी मिलने के आरोप लगाने लगा, बताया जाता है कि फरियादी सौरभ कुमार परोहा, सेंट्रल बैंक में किसान सम्मान निधि के लिए डीवीटी कराने गया था लेकिन बैंक कर्मचारी द्वारा हीला हवाली के चलते विवाद की स्थिति निर्मित हो गई, और वीडियो में दिख रखे बैंककर्मी ने फरियादी का हाथ पकड़कर अभद्रता कर डाली, जिसके बाद यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, और बैंक की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे है,वही उक्त धटना को लेकर फरयादी सिमरिया पुलिस थाना पहुंचकर थाना प्रभारी को लिखित आवेदन पत्र देकर ऊचित क़ानूनी कार्रवाई की मांग की गई है वही अभी तक बैंक प्रबंधक और कर्मचारी की ओर से इस संबंध में कोई सफाई सामने नही आई है।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]
SANSKRITIIAS , IAS COACHING