“गोवर्धन पूजा के पावन पर्व पर अमीरगंज गौशाला में गौ माता का पूजन एवं सेवा कार्य संपन्न”

कटनी। गोवर्धन पूजा के पावन पर्व पर प्रकृति, गौवंश एवं अन्न के प्रति श्रद्धा और कृतज्ञता प्रकट करते हुए अमीरगंज स्थित गौ कांजी हाउस में गौ माँ हिंदू सेवा समिति, कटनी द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई।

इस अवसर पर गौ माता को चूनी, चोकर एवं गुड़ दान कर खिलाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य गौवंश के प्रति समाज में सेवा, संरक्षण एवं संवेदनशीलता की भावना को जागृत करना रहा।

कार्यक्रम में छोटी बच्चियों एवं बच्चों सहित गौ रक्षक करण मिश्रा,वार्ड पार्षद विनोद भुट्टू यादव जी मीडिया प्रभारी अमन दहिया, सचिन सोमवंशी, विनय झमनानी, रंजीत महोबिया, संकल्प तिवारी, अनुज पटेल, देवान वर्मा, अभिजीत प्यासी, अजीत मिश्रा, सोनू विश्वकर्मा एवं नगर निगम के समस्त कर्मचारी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

समिति द्वारा इस पुनीत कार्य में सहभागी बने सभी गौ भक्तों, सहयोगियों एवं नगर निगम परिवार के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया गया। साथ ही सभी से गौ माता की सेवा, सुरक्षा एवं संरक्षण के कार्यों में निरंतर सहयोग करने की अपील की गई।

 

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]
SANSKRITIIAS , IAS COACHING