
कटनी में नवरात्रि के पावन अवसर पर रांधेलिया परिवार ने श्रद्धा, सेवा और संस्कार की अनूठी मिसाल पेश की। स्वर्गीय अम्मा जी श्रीमती राजकुमारी देवकुमार रांधेलिया एवं स्मृति शेष पिता सुनील रांधेलिया की पुण्यतिथि पर 151 कन्याओं का विधि-विधान से पूजन कर कन्या भोज कराया गया।
वहीं, पन्ना मोड़ स्थित रांधेलिया पेट्रोल पंप पर श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन कर खिचड़ी प्रसाद वितरित किया गया। नवरात्रि के पावन दिनों में मां दुर्गा की आराधना के साथ जरूरतमंदों की सेवा और धार्मिक परंपराओं के निर्वहन का विशेष महत्व है। इसी भावना के साथ कटनी के रांधेलिया परिवार ने अपने दिवंगत परिजनों की पुण्य स्मृति में धार्मिक एवं सेवा कार्यों का आयोजन किया।
राज पैलेस में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 151 कन्याओं का विधि-विधान से पूजन किया गया। परिवार के सदस्यों ने कन्याओं के चरण पूजकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया और सभी के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की मंगलकामना की। इसके बाद कन्याओं को श्रद्धापूर्वक भोज कराया गया।इसी क्रम में पन्ना मोड़ स्थित रांधेलिया पेट्रोल पंप पर श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया, जहां लोगों को खिचड़ी प्रसाद वितरित किया गया इस आयोजन के माध्यम से परिवार ने नवरात्रि के पावन अवसर पर सेवा, समर्पण और मानवता का संदेश दिया। धार्मिक आस्था के साथ समाजसेवा की भावना को आगे बढ़ाने का यह प्रयास लोगों के बीच चर्चा का विषय रहा।
इस आयोजन के माध्यम से परिवार ने नवरात्रि के पावन अवसर पर सेवा, समर्पण और मानवता का संदेश दिया। धार्मिक आस्था के साथ समाजसेवा की भावना को आगे बढ़ाने का यह प्रयास लोगों के बीच चर्चा का विषय रहा। कार्यक्रम के संबंध में पुत्री सौम्या रांधेलिया ने बताया कि यह आयोजन दिवंगत अम्मा जी एवं पिताजी की पुण्य स्मृति को समर्पित था। उनके प्रति श्रद्धा और सम्मान व्यक्त करते हुए परिवार ने धार्मिक परंपराओं, पारिवारिक संस्कारों और समाजसेवा की भावना को आगे बढ़ाने का प्रयास किया। वहीं, पुत्र संभव रांधेलिया ने कहा कि परिवार के सभी सदस्य अम्मा जी और पिताजी द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलने का प्रयास कर रहे हैं। उनके जीवन से मिली सीख यही है कि सेवा ही धर्म है, संस्कार हमारी धरोहर हैं और परोपकार जीवन का सच्चा उद्देश्य है। इस अवसर पर परिवार के सदस्यों श्रीमती सुधा सुनील रांधेलिया, श्रीमती श्वेता रांधेलिया और सम्राट रांधेलिया सहित अन्य लोगों ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्माओं को श्रीचरणों में स्थान मिले और परिवार को निरंतर जनसेवा एवं जरूरतमंदों की सहायता करने की शक्ति प्राप्त हो।
कार्यक्रम में रवि शिवहरे, रजनी परमार, मदन दुबे, दीपक तिवारी, अजय रैकवार, आशीष दुबे, राम यादव, हरदास साहू, रेणुका निषाद, शिवम निषाद, विनय रैकवार, पवन सिंह, दीपक बर्मन, सुमन बर्मन, मुकेश सिंह, पप्पू और टीकाराम सोनी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।








