“विजयराघवगढ़ में अवैध रेत परिवहन पर पुलिस की कार्रवाई, रेत से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त” 

कटनी, मध्यप्रदेश। विजयराघवगढ़ थाना क्षेत्र में अवैध रूप से रेत का परिवहन करने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने ग्राम भैंसवाही के आदिवासी मोहल्ले से रेत से भरी महिंद्रा ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की है। रेत परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर पुलिस ने खनन अधिनियम सहित संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 11 अक्टूबर को गश्त के दौरान पुलिस टीम को ग्राम भैंसवाही के आदिवासी मोहल्ले में लाल रंग का महिंद्रा ट्रैक्टर क्रमांक MP 21 AB 0406 रेत से भरी ट्रॉली के साथ मिला। पुलिस ने चालक से रेत के परिवहन संबंधी दस्तावेज मांगे, लेकिन चालक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने ट्रैक्टर चालक संतोष आदिवासी, उम्र 34 वर्ष, निवासी ग्राम भैंसवाही के कब्जे से ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर ली। पुलिस के अनुसार, वाहन के मालिक विनोद राय, निवासी भैंसवाही बताए गए हैं। मामले में पुलिस द्वारा बीएनएसएस की धारा 106 एवं खान एवं खनिज अधिनियम की धारा 4/21 के तहत कार्रवाई की जानकारी दी गई है।

 

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस वीरेंद्र धार्वे के मार्गदर्शन में की गई। विजयराघवगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक चौबे के नेतृत्व में कार्रवाई करने वाली टीम में प्रधान आरक्षक मुकेश सिंह, आरक्षक पप्पू प्रजापति और प्रधान आरक्षक चालक मज्जू कोल की प्रमुख भूमिका रही।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]
SANSKRITIIAS , IAS COACHING