
कटनी!शरदीय नवरात्र की शुरुआत के साथ ही पूरा कैमोर क्षेत्र आदिशक्ति मां दुर्गा की भक्ति में सराबोर हो गया है। आगामी नौ दिनों तक श्रद्धालु मां भगवती की विशेष आराधना और धार्मिक अनुष्ठानों में लीन रहेंगे। इस वर्ष भी कैमोर और आसपास के ग्रामीण व शहरी अंचलों में आस्था का अनूठा और भव्य नजारा देखने को मिल रहा है।
भव्य प्रतिमाओं की स्थापना से सजा पंडाल
पर्व को लेकर स्थानीय नागरिकों और समितियों में भारी उत्साह है। इसी क्रम में अडानी एसीसी रामलीला मैदान और कैमोर एवरेस्ट रामलीला मैदान में मां भगवती की अत्यंत मनमोहक और भव्य प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। दोनों प्रमुख पंडालों को बेहद आकर्षक ढंग से सजाया गया है, जहां सुबह से ही दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया है
धार्मिक अनुष्ठानों और मेलों का माहौल
नवरात्र के इन नौ दिनों में दोनों ही रामलीला मैदानों में विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। सुबह और शाम को होने वाली महाआरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर मां के दर्शन और आशीर्वाद का लाभ लेंगे भव्य प्रतिमाओं की स्थापना से पूरे क्षेत्र का वातावरण पूरी तरह से भक्तिमय हो गया है, वहीं बाजारों में भी विशेष उत्सव जैसी रौनक देखने को मिल रही है।
प्रमुख गणमान्य नागरिकों की रही उपस्थिति
मां भगवती की प्रतिमा स्थापना में क्षेत्र के कई प्रतिष्ठित गणमान्य लोग उपस्थित रहे इस दौरान एसीसी अडानी कैमोर के महाप्रबंधक सुदीप्त मंडल इंटक यूनियन के अध्यक्ष पंकज पीढ़ियां एचआर प्रमुख दिनेश पाठक नगर परिषद कैमोर के पूर्व उपाध्यक्ष अजय शर्मा सहित एसीसी कैमोर के वरिष्ठ अधिकारी कर्मचारी लेडिस क्लब की सदस्य कैमोर इंटक के पदाधिकारी व काफी संख्या में भक्तजन उपस्थित रहे और इन सभी की गरिमामयी उपस्थिति और बड़ी संख्या में भक्तजनों के शामिल होने से इस धार्मिक आयोजन की भव्यता और अधिक बढ़ गई है।







