
कटनी। विश्व पैलिएटिव केयर दिवस 2026 के अवसर पर जिला अस्पताल में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से मीडिया को उपशामक देखभाल के महत्व की जानकारी दी गई।
बहरहाल गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को दर्द से राहत देने और उनके जीवन की गुणवत्ता बेहतर बनाने के उद्देश्य से उपशामक देखभाल यानी पैलिएटिव केयर के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा रही है। इसी संबंध में कटनी जिला अस्पताल में डॉ आशीष पांडे द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया को इसकी उपयोगिता और चिकित्सा सेवाओं की जानकारी दी गई उपशामक देखभाल एक ऐसी चिकित्सा सेवा है, जिसका उद्देश्य गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीजों के शारीरिक दर्द, मानसिक तनाव और अन्य तकलीफों को कम करना है।
इसमें मरीज के साथ-साथ उसके परिवार की जरूरतों का भी ध्यान रखा जाता है। पैलिएटिव केयर में दर्द, सांस लेने में परेशानी, थकान, अनिद्रा और अन्य लक्षणों को नियंत्रित करने के साथ मरीज को मानसिक एवं भावनात्मक सहयोग दिया जाता है। इसके लिए डॉक्टरों, नर्सों और अन्य विशेषज्ञों की टीम मिलकर काम करती है। विशेषज्ञों के अनुसार, उपशामक देखभाल केवल जीवन के अंतिम चरण तक सीमित नहीं है। कैंसर, हृदय रोग और किडनी जैसी गंभीर बीमारियों में इसे मुख्य इलाज के साथ भी शुरू किया जा सकता है। इसका मकसद मरीज को अधिक आराम, बेहतर देखभाल और सम्मानजनक जीवन प्रदान करना है। जिला अस्पताल में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से मीडिया को उपशामक देखभाल के महत्व की जानकारी देते हुए बताया ताकि गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों और उनके परिजनों तक इस सेवा के प्रति जागरूकता पहुंचाई जा सके साथ ही जिला अस्पताल पहुंचकर अपनी जांच कराकर चिकित्सक से परामर्श प्राप्त कर इससे पीड़ित मरीज समय पर उपचार करा सके।








