मसुरहा घाट पर सजेगी पितरों के नाम दीपों की कतार, भजन संध्या के साथ पितृपक्ष की होगी विदाई

कटनी में पितृमोक्ष अमावस्या के अवसर पर पितरों की स्मृति में श्रद्धा और आस्था के दीप प्रज्वलित किए जाएंगे शनिवार, 10 अक्टूबर को कटनी नदी के मसुरहा घाट स्थित ब्राह्मण सत्संग भवन में ‘एक शाम पितरों के नाम’ कार्यक्रम आयोजित होगा। इसमें भजन संध्या, दीपदान और प्रसाद वितरण के माध्यम से पितृपक्ष को भावपूर्ण विदाई दी जाएगी। आयोजन की तैयारियां अंतिम दौर में हैं। पितृ हमारे जीवन की वह जड़ हैं, जिनसे हमारा अस्तित्व जुड़ा है। उनकी स्मृति में जलाया गया एक दीप श्रद्धा, कृतज्ञता और प्रेम का प्रतीक माना जाता है। इसी भावना के साथ मसुरहा घाट पर ‘एक शाम पितरों के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन समिति के अनुसार, पंडित चंदन अशोक महाराज के पावन सानिध्य में श्रद्धालु अपने दिवंगत पितरों को दीप अर्पित कर उनका स्मरण करेंगे। कार्यक्रम में भजन संध्या के साथ दीपदान और प्रसाद वितरण भी किया जाएगा। इसके जरिए श्रद्धालु अपने पितरों के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए उनके आशीर्वाद की कामना करेंगे।

 

आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं से सपरिवार कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। साथ ही सभी से अपने घर से आटे के पांच दीपक बनाकर लाने का आग्रह किया गया है, जिन्हें पितरों की स्मृति में अर्पित किया जाएगा। भक्ति, भजनों और दीपों की रोशनी के बीच यह आयोजन पितृपक्ष की विदाई को श्रद्धा और आस्था से सराबोर करेगा।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]
SANSKRITIIAS , IAS COACHING