“महिला कांग्रेस ने मनाया काला दिवस, निर्वाचन आयोग से जवाबदेही की मांग”

कटनी में महिला कांग्रेस द्वारा शुक्रवार को काला दिवस मनाया गया। महिला जिला कांग्रेस अध्यक्ष रजनी वर्मा के नेतृत्व में महिला कांग्रेस और वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने प्रदर्शन कर दिल्ली में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित इंडिया ब्लॉक के सांसदों के साथ कथित दुर्व्यवहार का विरोध किया। कांग्रेस नेताओं ने निर्वाचन आयोग से जवाबदेही की मांग भी उठाई शहर में महिला कांग्रेस ने शुक्रवार को काला दिवस मनाते हुए केंद्र सरकार और निर्वाचन आयोग के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। महिला जिला कांग्रेस अध्यक्ष रजनी वर्मा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में महिला कांग्रेस के साथ वरिष्ठ कांग्रेसजन भी शामिल हुए। रजनी वर्मा ने कहा कि लोकतंत्र में सवाल पूछना, जवाब मांगना और मत की पारदर्शिता की मांग करना संवैधानिक अधिकार है। उन्होंने आरोप लगाया कि इन अधिकारों का लगातार हनन किया जा रहा है और इसी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता पूरे मध्य प्रदेश में प्रदर्शन कर रहे हैं।

वरिष्ठ कांग्रेसी प्रियदर्शन गौर ने सत्ता पक्ष पर भ्रष्टाचार और तानाशाही के आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस लगातार कथित वोट चोरी के मुद्दे को लेकर जनता के बीच आवाज उठा रही है।वहीं राकेश जैन कक्का ने कहा कि मतदान का अधिकार जनता का संवैधानिक और मूलभूत अधिकार है। उन्होंने मतदाता सूची में बिना सूचना नाम हटाने और नए नाम नहीं जोड़ने को लोकतंत्र के लिए गंभीर चिंता बताया।कांग्रेस संगठन मंत्री प्रेम बत्रा ने कहा कि देश में सामान की चोरी तो सुनी थी, लेकिन अब वोट की चोरी की बात सामने आ रही है। उन्होंने इस मुद्दे पर जनता से एकजुट होने की अपील की कार्यक्रम के अंत में सेवा दल अध्यक्ष मंगल सिंह ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता के हितों के लिए हमेशा जनता के साथ खड़ी रहेगी।

 

कार्यक्रम में सुमन रजक, दुर्गावती कोल, रुक्मणी पांडे, रूपा तिवारी, अर्चना जायसवाल, सुनीता सोनी, कल्पना पाठक, किरण सोनी, मंजू रजक सहित बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस कार्यकर्ता और वरिष्ठ कांग्रेसजन मौजूद रहे।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]
SANSKRITIIAS , IAS COACHING