“कटनी में दशहरा महोत्सव की तैयारियां तेज, दुर्गा समितियों ने पुलिस-प्रशासन से मांगी व्यवस्थाएं” 

कटनी में दशहरा महोत्सव को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। नवरात्रि और 20 अक्टूबर को होने वाले दशहरा पर्व को लेकर दशहरा महोत्सव समिति की बैठक आयोजित हुई, जिसमें शहर की दुर्गा समितियों के प्रतिनिधियों के साथ पुलिस अधिकारी भी शामिल हुए। बैठक में बिजली, सड़क, सफाई, प्रकाश, यातायात, सुरक्षा और विसर्जन सहित विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की गई।

20 अक्टूबर को होने वाले दशहरा महापर्व की व्यवस्थाओं को लेकर शेर चौक स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर में दशहरा महोत्सव समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहर की बड़ी संख्या में दुर्गा समितियों के पदाधिकारी और प्रतिनिधि शामिल हुए। वहीं डीएसपी रत्नेश मिश्रा और कोतवाली थाना प्रभारी राखी पांडे ने भी बैठक में पहुंचकर व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की बैठक में दशहरा जुलूस और नवरात्रि के दौरान विद्युत व्यवस्था, सड़कों की मरम्मत, सफाई और प्रकाश व्यवस्था, पुलिस की तैनाती, सुगम यातायात, बैरिकेडिंग, पेयजल, प्रसाधन और विसर्जन की व्यवस्थाओं पर चर्चा हुई।

दशहरा महोत्सव समिति ने पुलिस, प्रशासन, नगर निगम और विद्युत विभाग से आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूरा कराने की मांग की है। दुर्गा समितियों ने विशेष रूप से नवरात्रि से पहले गड्ढायुक्त सड़कों की मरम्मत कराने पर जोर दिया। बैठक में सभी समितियों ने पुलिस-प्रशासन के साथ आपसी समन्वय और सहयोग बनाए रखते हुए दशहरा महापर्व को शांतिपूर्ण, भव्य और गरिमापूर्ण तरीके से मनाने का संकल्प लिया।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]
SANSKRITIIAS , IAS COACHING