“तखला-टिकरिया औद्योगिक क्षेत्र में विकास कार्यों की कलेक्टर ने की समीक्षा”तखला-टिकरिया औद्योगिक क्षेत्र में सुविधाएं होंगी मजबूत, कलेक्टर ने दिए समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश

कटनी जिले के तखला-टिकरिया में विकसित हो रहे औद्योगिक क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं के विकास को लेकर प्रशासन ने तेजी बढ़ा दी है। कलेक्टर आशीष तिवारी ने शनिवार को औद्योगिक क्षेत्र का निरीक्षण कर सड़क, बिजली और पानी सहित जरूरी सुविधाओं के विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने शेष कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश अधिकारियों को दिए, ताकि आवंटित भूखंडों पर उद्यमी जल्द अपनी औद्योगिक इकाइयां स्थापित कर सकें।

कलेक्टर आशीष तिवारी शनिवार को तखला-टिकरिया स्थित नवीन औद्योगिक क्षेत्र पहुंचे, जहां उन्होंने चल रहे विकास कार्यों का मौके पर जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने सड़क, विद्युत, पानी सहित अन्य आवश्यक बुनियादी सुविधाओं की प्रगति की जानकारी ली नवीन औद्योगिक क्षेत्र करीब 19.52 हेक्टेयर क्षेत्र में विकसित किया गया है। यहां कुल 89 भूखंड तैयार किए गए हैं, जिनमें से करीब 90 प्रतिशत भूखंडों का आवंटन किया जा चुका है। बड़ी संख्या में भूखंडों के आवंटन से क्षेत्र में औद्योगिक इकाइयों की स्थापना की संभावनाएं मजबूत हुई हैं।औद्योगिक क्षेत्र में सड़क, विद्युत सहित आवश्यक बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए करीब 12 करोड़ रुपये की लागत से कार्य किए जा रहे हैं। विद्युतीकरण और लाइट फिटिंग का काम भी तेजी से जारी है। कलेक्टर ने इन कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर आशीष तिवारी ने अधिकारियों से कहा कि औद्योगिक क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं से जुड़े शेष कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूरे किए जाएं, ताकि जिन उद्यमियों को भूखंड आवंटित हो चुके हैं, उन्हें जल्द आवश्यक सुविधाएं मिल सकें और वे अपनी औद्योगिक इकाइयों की स्थापना शुरू कर सकें।

निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर, वनमंडलाधिकारी गर्वित गंगवार और जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र की महाप्रबंधक ज्योति सिंह मौजूद रहीं। महाप्रबंधक उद्योग ज्योति सिंह ने कलेक्टर को विकास कार्यों की प्रगति और शेष कार्यों की जानकारी दी प्रशासन का मानना है कि बेहतर आधारभूत सुविधाओं के साथ विकसित हो रहा तखला-टिकरिया औद्योगिक क्षेत्र आने वाले समय में जिले में निवेश बढ़ाने, नई औद्योगिक इकाइयों की स्थापना और स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर पैदा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

 

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]
SANSKRITIIAS , IAS COACHING