
कटनी में लगातार दो दिनों से हो रही बारिश के बीच एक कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के वक्त परिवार मकान के अंदर मौजूद था। गनीमत रही कि समय रहते परिवार के सभी सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इस दौरान दो साल के मासूम बच्चे को भी सुरक्षित बाहर निकाला गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद परिवार के सामने अब रहने की समस्या खड़ी हो गई है
मामला कटनी के कावसजी वार्ड में श्मशान भूमि के पास का है। यहां रहने वाले 27 वर्षीय अजित चौधरी उर्फ पप्पू चौधरी मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। परिवार में दो वर्षीय शुभांशु के अलावा प्रीति चौधरी, शोभा चौधरी और नीलू चौधरी शामिल हैं।
बताया जा रहा है कि पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते सुबह अचानक कच्चा मकान भरभराकर गिर गया। मकान गिरने से घर का घरेलू सामान भी प्रभावित हुआ है। हादसे के बाद परिवार के सामने अब रहने के लिए सुरक्षित जगह की समस्या खड़ी हो गई है।
घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व पार्षद राजेश जाटव मौके पर पहुंचे और परिवार को सुरक्षित बाहर निकालने में मदद की। परिवार का आरोप है कि घटना की सूचना शासन-प्रशासन को देने के बावजूद संबंधित अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे।
आज
अजित चौधरी उर्फ पप्पू चौधरी, मकान मालिक का कहना है। लगातार बारिश के कारण हमारा मकान गिर गया। हम मजदूरी करके परिवार चलाते हैं। अब रहने की भी समस्या हो गई है। प्रशासन से मदद की उम्मी जताई है।
राजेश जाटव पूर्व पार्षद
राजेश जाटव, पूर्व पार्षद का कहना है घटना की जानकारी प्रशासन को दी गई है। पीड़ित परिवार को तत्काल सहायता और सुरक्षित स्थान उपलब्ध कराया जाना चाहिए, ताकि बारिश के दौरान किसी तरह की अनहोनी न हो लगातार बारिश के बीच मकान गिरने से परिवार खुले आसमान के नीचे आने की स्थिति में पहुंच गया है। अब परिवार ने प्रशासन से मौके का तत्काल निरीक्षण कराने के साथ राहत, सुरक्षित आवास और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। जरूरत है कि बारिश के बीच प्रभावित परिवार की स्थिति को देखते हुए प्रशासन जल्द राहत पहुंचाए, ताकि परिवार को किसी और परेशानी का सामना न करना पड़े।








