“पश्चिम मध्य रेल IG का कटनी औचक निरीक्षण, RPF की समीक्षा बैठक में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए विशेष निर्देश”

कटनी में रेल सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पश्चिम मध्य रेल, जबलपुर के आईजी राजीव कुमार यादव ने शुक्रवार को आरपीएफ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। सेवा ही संकल्प अभियान के तहत कटनी पहुंचे आईजी ने कटनी और मुड़वारा रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अपराध नियंत्रण, यात्रियों की सुरक्षा और आगामी पितृपक्ष को देखते हुए विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।

 

सेवा ही संकल्प अभियान के तहत कटनी पहुंचे पश्चिम मध्य रेल, जबलपुर के आईजी राजीव कुमार यादव ने शुक्रवार को कटनी आरपीएफ थाने में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में रेल क्षेत्र में अपराधों की रोकथाम, यात्रियों की सुरक्षा और रेलवे परिसरों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक इसके बाद रेल आईजी जबलपुर राजीव कुमार यादव ने कटनी रेलवे स्टेशन और मुड़वारा रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेशन परिसर में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और आरपीएफ अधिकारियों से विभिन्न सुरक्षा बिंदुओं की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान आईजी ने अनधिकृत वेंडरों की गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखने के निर्देश दिए। साथ ही चोरी, लूट और अन्य आपराधिक घटनाओं की रोकथाम के लिए स्टेशन और रेल क्षेत्र में सतर्कता बढ़ाने पर जोर दिया।

आईजी ने कहा कि रेल अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए आरपीएफ और जीआरपी के बीच बेहतर समन्वय बेहद जरूरी है। दोनों सुरक्षा बल आपसी तालमेल के साथ कार्रवाई करें और संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार नजर रखें।

समीक्षा बैठक के दौरान आईजी ने आरपीएफ थाने में दर्ज अपराधों और संबंधित प्रकरणों की भी जानकारी ली। उन्होंने लंबित मामलों की स्थिति की समीक्षा करते हुए अपराधों की रोकथाम और मामलों के त्वरित निराकरण को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

वहीं, आगामी पितृपक्ष के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के गया जाने को देखते हुए रेलवे द्वारा अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाता है। इस दौरान यात्रियों की संख्या बढ़ने की संभावना को देखते हुए आईजी ने आरपीएफ अधिकारियों को विशेष निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि यात्रियों को किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े और स्टेशन परिसर में व्यवस्थाएं सुचारू बनी रहें।

आईजी के निरीक्षण और समीक्षा बैठक में रेलवे परिसर की सुरक्षा, यात्रियों की सुरक्षा, अपराध नियंत्रण, अनधिकृत गतिविधियों पर निगरानी और आगामी यात्री दबाव को लेकर आरपीएफ को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“बारिश की फुहारों के बीच विसर्जन घाटों में प्रतिमाओं का विसर्जन प्रारंभ.. “श्रद्धालु कृत्रिम विसर्जन कुंडों में कर रहे गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, निगम प्रशासन द्वारा की गई  व्यवस्थाएं

“बारिश की फुहारों के बीच विसर्जन घाटों में प्रतिमाओं का विसर्जन प्रारंभ.. “श्रद्धालु कृत्रिम विसर्जन कुंडों में कर रहे गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, निगम प्रशासन द्वारा की गई  व्यवस्थाएं

SANSKRITIIAS , IAS COACHING