
कटनी के कुठला थाना क्षेत्र के इंद्रानगर में घर का ताला तोड़कर चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए सोने–चांदी के आभूषण और नगदी रकम भी बरामद कर जब्त की है। मामले में आरोपी के एक साथी का भी नाम सामने आया है, जिसकी तलाश की जा रही है।
दरअसल, इंद्रानगर गली नंबर-1 निवासी राकेश केशरवानी ने 13 सितंबर को कुठला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत के मुताबिक 12 सितंबर की रात वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ बाहर गए थे। रात करीब 12:30 बजे घर से कुछ टूटने जैसी आवाज सुनाई दी, लेकिन उन्होंने इसे नजरअंदाज कर दिया। करीब 1 बजे जब परिवार वापस घर पहुंचा तो बाहरी दरवाजे का ताला टूटा मिला और अंदर सामान बिखरा हुआ था।जांच के दौरान सामने आया कि चोरों ने घर की आलमारी का लॉक तोड़कर सोने की चैन, लॉकेट, पंचाली, अंगूठी, बच्चों के सोने के लॉकेट सहित चांदी के आभूषण, बर्तन और नगदी रकम चोरी कर ली थी
पुलिस ने मामले में अपराध क्रमांक 832/26 के तहत बीएनएस की संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय करने के साथ आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और संभावित स्थानों पर जांच की जांच के दौरान पुलिस को सफलता मिली और 21 सितंबर को इंद्रानगर गली नंबर-6 निवासी 24 वर्षीय लाला उर्फ मुकेश निषाद को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी मोहित के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी की निशानदेही पर चोरी किए गए जेवरात और नगदी रकम बरामद कर विधिवत जब्त की गईपुलिस ने आरोपी लाला उर्फ मुकेश निषाद को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। मामले में उसके साथी मोहित की तलाश जारी है।
कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक श्यामनारायण सिंह, प्रधान आरक्षक रामेश्वर सिंह, अजय यादव, राहुल मिश्रा, मोनी गुप्ता, आरक्षक विजय प्रजापति, पुष्पेन्द्र त्रिपाठी सहित अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।






