“जबलपुर रेलवे स्टेशन पर मोबाइल चोरों पर RPF का शिकंजा, 4 मोबाइल बरामद”

जबलपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के मोबाइल चोरी करने वाले दो आरोपियों को RPF ने गिरफ्तार किया है। ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत की गई कार्रवाई में आरोपियों के कब्जे से चोरी के 4 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 69 हजार रुपये बताई गई है। यात्रियों की सुरक्षा और उनके सामान की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जबलपुर मंडल RPF द्वारा रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में लगातार सघन जांच एवं निगरानी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 17 सितंबर 2026 को RPF/Jabalpur की टीम ने जबलपुर रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर कृष्ण दुबे, उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम बमुराहा, थाना अमानगंज, जिला पन्ना और हर्ष बर्मन, उम्र 24 वर्ष, निवासी तिलवारा, जबलपुर को पकड़ा जांच के दौरान दोनों आरोपियों के कब्जे से यात्रियों के चोरी किए गए चार मोबाइल फोन बरामद हुए। इनमें कृष्ण दुबे के पास से Redmi मोबाइल कीमत 20 हजार रुपये और Vivo मोबाइल कीमत 15 हजार रुपये, जबकि हर्ष बर्मन के पास से Realme मोबाइल कीमत 16 हजार रुपये और Redmi मोबाइल कीमत 18 हजार रुपये बरामद किए गए इस तरह RPF ने कुल 69 हजार रुपये कीमत के चार मोबाइल फोन बरामद किए।

वहीं ICJS के माध्यम से आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच करने पर उनके विरुद्ध तिलवारा, ग्वारीघाट और माढ़ोताल थानों में लूट, चोरी और आर्म्स एक्ट से जुड़े कुल पांच प्रकरण दर्ज होना पाया गया।

RPF ने दोनों आरोपियों और बरामद मोबाइल फोन को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए GRP जबलपुर के सुपुर्द किया। जहां CR 606/2026, धारा 317(2) BNS के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। इस कार्रवाई में ASI धीरज, HC प्रेम और HC केदार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

जबलपुर मंडल RPF का कहना है कि यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में निगरानी एवं सघन जांच अभियान लगातार जारी रहेगा।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“बारिश की फुहारों के बीच विसर्जन घाटों में प्रतिमाओं का विसर्जन प्रारंभ.. “श्रद्धालु कृत्रिम विसर्जन कुंडों में कर रहे गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, निगम प्रशासन द्वारा की गई  व्यवस्थाएं

“बारिश की फुहारों के बीच विसर्जन घाटों में प्रतिमाओं का विसर्जन प्रारंभ.. “श्रद्धालु कृत्रिम विसर्जन कुंडों में कर रहे गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, निगम प्रशासन द्वारा की गई  व्यवस्थाएं

SANSKRITIIAS , IAS COACHING