“नगर निगम का बड़ा फैसला: 15 दिन में होंगे लंबित नामांतरण प्रकरणों का निराकरण..“नामांतरण में तेजी: 15 दिन की समय-सीमा, 49 दिन में 369 प्रकरण निराकृत”

कटनी नगर निगम प्रशासन ने नागरिकों को राजस्व संबंधी सेवाएं सरल, पारदर्शी और समय-सीमा में उपलब्ध कराने के लिए ऑनलाइन नामांतरण प्रकरणों के त्वरित निराकरण पर विशेष जोर दिया है। निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने राजस्व शाखा की समीक्षा बैठक में लंबित नामांतरण प्रकरणों की समीक्षा करते हुए सभी शेष प्रकरणों का नियमानुसार परीक्षण कर 15 दिवस के भीतर निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। निगमायुक्त तपस्या परिहार ने नामांतरण प्रकरणों के निराकरण में आ रही तकनीकी और प्रक्रियागत कठिनाइयों की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अमले को आवश्यक सहयोग और प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, ताकि तकनीकी कारणों से प्रकरणों के निराकरण में अनावश्यक देरी न हो।

उन्होंने स्पष्ट किया कि ऑनलाइन प्राप्त होने वाले नामांतरण प्रकरणों का समयबद्ध परीक्षण और कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा किसी भी स्तर पर प्रकरण लंबित न रहें।

49 दिन में 369 नामांतरण प्रकरणों का निराकरण

नगर निगम की राजस्व शाखा के अनुसार 1 जुलाई से 18 सितंबर 2026 तक कुल 369 नामांतरण प्रकरणों का निराकरण किया जा चुका है। इनमें 358 प्रकरण ऑफलाइन प्राप्त हुए थे, जिन्हें ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से निराकृत किया गया, जबकि 11 प्रकरण ऑनलाइन प्राप्त होकर ऑनलाइन ही निराकृत किए गए हैं। शेष प्रकरणों के ऑनलाइन निराकरण की कार्रवाई भी जारी है।

निगमायुक्त तपस्या परिहार ने कहा कि ऑनलाइन सेवाओं का उद्देश्य नागरिकों को कार्यालयीन प्रक्रियाओं की अनावश्यक परेशानी से बचाते हुए पारदर्शी, सुगम और समयबद्ध राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने राजस्व शाखा के अधिकारी-कर्मचारियों को लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता से लेते हुए नियमानुसार कार्रवाई पूरी करने और नए प्रकरणों का भी निर्धारित समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“बारिश की फुहारों के बीच विसर्जन घाटों में प्रतिमाओं का विसर्जन प्रारंभ.. “श्रद्धालु कृत्रिम विसर्जन कुंडों में कर रहे गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, निगम प्रशासन द्वारा की गई  व्यवस्थाएं

“बारिश की फुहारों के बीच विसर्जन घाटों में प्रतिमाओं का विसर्जन प्रारंभ.. “श्रद्धालु कृत्रिम विसर्जन कुंडों में कर रहे गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, निगम प्रशासन द्वारा की गई  व्यवस्थाएं

SANSKRITIIAS , IAS COACHING